इराक में फिर से हुए कई धमाके, अमेरिकी दूतावास के पास भी हमला; गैस फील्ड को बनाया निशाना | ACTPnews

इराक में फिर से हुए कई धमाके, अमेरिकी दूतावास के पास भी हमला; गैस फील्ड को बनाया निशाना


उत्तरी इराक के इरबिल में मंगलवार तड़के कई धमाके हुए। इस दौरान अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास भी धमाके हुआ। इन धमाकों के पीछे ईरानी ड्रोन थे, जिन्होंने इलाके में कई जगहों को निशाना बनाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कम से कम चार ईरानी ड्रोनों ने उत्तरी इराक के खलीफान और सोरान इलाकों में ठिकानों को निशाना बनाया, जो इरबिल के उत्तर-पूर्व में स्थित हैं। इस हमले के कारण निशाना बनाए गए इलाकों और उनके आसपास भीषण आग लग गई। पुलिस ने बताया कि दो ड्रोन निशाना बनाए गए ठिकानों के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

इरबिल में हुए सात धमाके

इराकी स्थानीय मीडिया का हवाला देते हुए अल जजीरा ने बताया कि इरबिल में कम से कम 7 धमाके सुने गए, जिनमें अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास के इलाके भी शामिल थे। ईरानी ड्रोन हमले की आशंका के जवाब में, पुलिस सूत्रों ने अल जजीरा को बताया कि “खबरों के अनुसार, दस से ज़्यादा अमेरिकी लड़ाकू विमान और ड्रोन इरबिल के ऊपर उड़ान भर रहे हैं।” इसके अलावा, ईरानी सरकारी प्रसारक IRIB ने इराकी सूत्रों का हवाला देते हुए अल-अनबार प्रांत में एक अमेरिकी ड्रोन के नष्ट होने की खबर दी। स्थानीय मीडिया ने हदीथा बांध के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए अमेरिकी ड्रोन की तस्वीरें भी प्रकाशित कीं। इन हमलों के साथ-साथ उत्तरी और पश्चिमी इराक में बड़े पैमाने पर सैन्य गतिविधियां भी देखी गईं। IRIB ने बताया कि सुलेमानियाह में खोर मोर गैस फील्ड पर भी हमला किया गया। 

ट्रंप ने ईरान को दी धमकी

Axios की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये हमले ऐसे समय में हो रहे हैं जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अगर मौजूदा कूटनीतिक कोशिशें नाकाम रहती हैं, तो वे ईरान के खिलाफ “बहुत सख्त सैन्य कार्रवाई” फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी पुष्टि की कि बातचीत को एक और मौका देने के लिए उन्होंने इस्लामिक रिपब्लिक पर पहले से तय हमलों को रोक दिया था। Axios के मुताबिक, मौजूदा बातचीत का मकसद एक नए समझौते पर पहुंचना है, जिससे होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोला जा सके और ईरान के साथ एक व्यापक परमाणु समझौते पर बातचीत को दोबारा शुरू किया जा सके।

यह भी पढ़ें-

रूस मिडिल ईस्ट में कर रहा है खेला? ईरान को अमेरिकी ठिकानों की जानकारी देने का आरोप, ट्रंप बोले- ‘मैं पुतिन से पूछूंगा’

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports