उत्तराखंड में UTU सेमेस्टर परीक्षा का पेपर लीक करने वाला सहायक प्रोफेसर अरेस्ट, छात्रों को भेजा था प्रश्नपत्र | ACTPnews

उत्तराखंड में UTU सेमेस्टर परीक्षा का पेपर लीक करने वाला सहायक प्रोफेसर अरेस्ट, छात्रों को भेजा था प्रश्नपत्र


उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी (UTU) की सेमेस्टर परीक्षा से पहले छात्रों को परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न साझा करने के मामले में दून पुलिस ने एक सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आशीष कुमार गुप्ता (40) के रूप में हुई है, जो शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, झाझरा में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात है।

ई-मेल के माध्यम से मिली थी शिकायत

पुलिस के मुताबिक, 8 जुलाई 2026 को आयोजित UTU की सेमेस्टर परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय को एक ई-मेल के माध्यम से शिकायत मिली थी। इसमें बताया गया कि परीक्षा से पहले 3 जुलाई को सहायक प्रोफेसर ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न छात्रों के साथ साझा किए थे।

गठित की गई थी आंतरिक जांच समिति

परीक्षा के बाद जब इन प्रश्नों का मिलान प्रश्नपत्र से किया गया तो उनमें काफी समानता पाई गई। इसके बाद विश्वविद्यालय ने मामले की जांच के लिए आंतरिक जांच समिति गठित की। जांच में सामने आया कि आरोपी सहायक प्रोफेसर ने परीक्षा से पहले छात्रों के आंतरिक पोर्टल और व्हाट्सएप के माध्यम से परीक्षा से संबंधित समान प्रश्न साझा किए थे।

विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता की भंग

आरोप है कि आशीष कुमार गुप्ता ने छात्रों को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता भंग की। परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर विनय कुमार पटेल की तहरीर पर कोतवाली प्रेमनगर में मुकदमा संख्या 144/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 316, 318(4) और 61(2) के तहत केस दर्ज किया है।

आरोपी सहायक प्रोफेसर हुआ गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने पुलिस अधिकारियों को तेजी से साक्ष्य जुटाकर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच के दौरान गवाहों के बयान, दस्तावेजी साक्ष्य और अन्य प्रमाणों के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपी से बरामद उपकरणों की जांच कर रही है। साथ ही इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य मिलने पर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: 

‘छात्रों की आड़ में अराजकता फैलाने की साजिश, भर्ती और परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध’, NEET प्रदर्शन पर बोले CM धामी

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed