लाल सागर में हूती विद्रोहियों का कहर! किया सऊदी के 2 ऑयल टैंकरों पर बैलिस्टिक-क्रूज मिसाइलें दागने का दावा | ACTPnews

लाल सागर में हूती विद्रोहियों का कहर! किया सऊदी के 2 ऑयल टैंकरों पर बैलिस्टिक-क्रूज मिसाइलें दागने का दावा


यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में सऊदी अरब के 2 तेल टैंकरों पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। यह अटैक सऊदी अरब की सेना के सना एयरपोर्ट पर हमले किए जाने के कुछ दिनों बाद हुआ है, जिससे रियाद और ईरान समर्थित हूती विद्रोही गुट के बीच टेंशन बढ़ गई है। हूती ग्रुप के आधिकारिक प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी कासिम सरी ने टेलीग्राम पर एक स्टेटमेंट में दावा किया कि हूती की सेना ने सऊदी अरब के 2 तेल टैंकरों ENCELIA और LAYLA को टारगेट किया है।

हूती के घेराव तोड़ा तो किया हमला

ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी कासिम सरी के दावे के मुताबिक, हूती विद्रोहियों ने उन दो जहाजों को निशाना बनाते हुए एक “खास मिलिट्री ऑपरेशन” चलाया, क्योंकि उन जहाजों ने लाल सागर में हूती की तरफ से किए गए घेराव का उल्लंघन किया था।

यह दुश्मन सऊदी अरब की तरफ से हमारे लोगों पर 12 साल से थोपे गए अन्यायपूर्ण और दमनकारी घेराव को तोड़ने, ‘घेराव के बदले घेराव’ की पॉलिसी को पुख्ता करने, सऊदी-अमेरिकी अन्याय और अत्याचार का सामना करने और अपनी संपत्ति-जायज अधिकारों को वापस पाने के लिए हमारे महान लोगों के अधिकार की पुष्टि करने के मकसद से हुआ है: ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी कासिम सरी

हमले में किया बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल

अपने बयान में ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी कासिम सरी ने ये भी बताया, “यह मिलिट्री ऑपरेशन कई बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ ड्रोन से किया गया। अल्लाह की मदद से हमले सटीक रहे और इससे दोनों जहाजों में भीषण आग लग गई।”

लाल सागर में पीछे हटने को मजबूर हुए 10 जहाज

हूती प्रवक्ता ने आगे ये भी दावा किया कि इस मिलिट्री ऑपरेशन के बाद करीब 10 जहाज पीछे हट गए या लौटने के लिए मजबूर हो गए। सारी ने कहा, “हूती विद्रोही दुश्मन सऊदी अरब के खिलाफ अपने नौसैनिक अभियान जारी रखेंगे और ‘घेराबंदी के बदले घेराबंदी’ की पॉलिसी पर अमल करते रहेंगे।”

जवाब दिया तो सऊदी अरब में घुसकर करेंगे हमला

ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी कासिम सरी ने आगे कहा, “हम दुश्मन सऊदी अरब को यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारे देश को टारगेट बनाने वाली किसी भी नादानी या अटैक का जवाब उसके इलाके में घुसकर बड़े पैमाने पर किए जाने वाले मिलिट्री ऑपरेशन्स से दिया जाएगा। अल्लाह की मर्जी और ताकत से, इसके नतीजे सऊदी के लिए बहुत बुरे होंगे।”

सऊदी के लिए हूती ने बंद की Bab el-Mandeb स्ट्रेट

जान लें कि यमन के पास लाल सागर और Gulf of Aden को जोड़ने वाली Bab el-Mandeb स्ट्रेट को सऊदी अरब के जहाजों के लिए बंद करने का ऐलान हाल ही में हूती विद्रोहियों ने किया है। आशंका है कि हूती विद्रोहियों के हमले के डर बाकी देशों के जहाज भी स्ट्रेट से निकलने से कतरा सकते हैं। इससे पहले स्ट्रेट से होने वाला दुनिया का 12 प्रतिशत व्यापार प्रभावित हो सकता है।

ये भी पढ़ें- सऊदी अरब को ‘हां’ तो ईरान को ‘ना’ क्यों? समझिए अमेरिका के सऊदी को यूरेनियम संवर्धन की इजाजत देने के पीछे की पूरी कहानी

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports