ऋतिक रोशन के बेटे ऋहान ने म्यूजिक की दुनिया में रखा कदम, परिवार ने बढ़ाया हौसला | ACTPnews

hrehaan roshan


ऋतिक रोशन के 18 साल के बेटे ऋहान रोशन ने एक इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट के तौर पर म्यूजिक की दुनिया में अपना डेब्यू किया है। उनका पहला गाना ‘दिस हेवनली प्लेस’ शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को रिलीज हो चुका है। इस गाने में ऋहान ने सिंगर-सॉन्गराइटर और गिटारिस्ट की भूमिका निभाई है। फिल्ममेकर राकेश रोशन समेत उनके परिवार वाले और दोस्तों ने ऋहान की तारीफ करते हुए, उनका सपोर्ट किया। राकेश रोशन के पोते अब अपने पहले एल्बम लॉन्च की वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं।

ऋतिक रोशन के बेटे ऋहान ने म्यूजिक डेब्यू किया

गाने के म्यूजिक वीडियो में ऋहान रोशन ब्लैक-एंड-व्हाइट अकूस्टिक सेटअप में गाना गाते और गिटार बजाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह डेब्यू एक कलाकार के रूप में उनके नए और शानदार म्यूजिकल सफर की शुरुआत हो सकता है। इस बीच, ऋतिक रोशन ने गाने का एक वीडियो शेयर किया और अपने बेटे को सपोर्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘रे, तुम जन्म से ही एक समझदार हो, मुझे आप पर भरोसा है, जो मुझे निडर बनाता है।’

Image Source : INST/@HRITHIKROSHAN,SUZKR,RAKESH_ROSHAN9ऋहान रोशन को परिवार का मिला सपोर्ट

सुजैन खान और राकेश रोशन ने ऋहान पर लुटाया प्यार

स्टार किड ऋहान की मां सुजैन खान ने भी इस खास मौके का जश्न मनाया और अपने बेटे पर खूब प्यार बरसाया। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘बहुत भावुक हूं, तुमसे बहुत ज्यादा प्यार करती हूं।’ ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद, जो एक एक्टर और सिंगर हैं। उन्होंने भी ऋहान को इस रिलीज के लिए बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘बहुत ही खूबसूरत रे’, तुम पर बहुत गर्व है।’ ऋहान के दादा राकेश रोशन ने भी कमेंट करके उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही एक पोस्ट भी शेयर किया है।

ऋहान रोशन का फिल्मी परिवार से हैं खास नाता

म्यूजिक की दुनिया में ऋहान का कदम उनके परिवार के संगीत से पुराने जुड़ाव को आगे बढ़ाता है। बता दें कि उनके परदादा रोशन लाल नागरथ एक भारतीय एसराज वादक और मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर थे। परिवार की संगीत की विरासत को संगीत निर्देशक और कंपोजर राजेश रोशन ने आगे बढ़ाया। ‘कुंवारा बाप’ और ‘जूली’ जैसी फिल्मों के संगीत से उन्हें पहचान मिली और उन्होंने कई लोकप्रिय हिंदी फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया।

कृष 4 से धमाका करेंगे ऋतिक

काम की बात करें तो ऋतिक रोशन जल्द ही अपनी सुपरहीरो फ्रैंचाइजी ‘कृष 4’ के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाने वाले हैं। इस फ्रेंचाइजी की तीन फिल्मों का डायरेक्शन ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने किया था। हाल ही में उन्हें ‘वॉर 2’ में देखा गया था। 

ये भी पढ़ें – ग्रेजुएट हुए ऋतिक रोशन के बेटे ऋहान, महेश बाबू के लाडले ने भी पूरा किया ग्रेजुएशन, स्टार्स ने दी बधाई

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *