ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, कैमरन ग्रीन साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर | ACTPnews

ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, कैमरन ग्रीन साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर

[ad_1]

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन चोट के कारण डरबन में होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। ग्रीन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे ODI के दौरान पेट में चोट लगी थी।

ग्रीन को पोचेफस्ट्रूम में खेले गए तीसरे ODIके दौरान चोट लगी। वह उस मुकाबले में कॉर्बिन बॉश के खिलाफ सिर्फ तीन गेंद की गेंदबाजी करने उतरे थे। इस दौरान एक गेंद उनके पेट पर लगी, इसके बाद उन्होंने छक्का खाया और फिर बल्लेबाज को आउट कर दिया। इसके बाद जांच में उन्हें पेट की मांसपेशियों में खिंचाव की पुष्टि हुई।

ग्रीन की खल सकती है कमी

ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ को उम्मीद है कि ग्रीन सीरीज के गेकेबरहा या केपटाउन में होने वाले टेस्ट में खेलने के लिए फिट हो सकते हैं। अगर वह सीरीज के किसी अगले मुकाबले में लौटते भी हैं तो बतौर गेंदबाज उनका इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। ग्रीन की गैरमौजूदगी ऑस्ट्रेलिया के लिए इसलिए भी बड़ा झटका है, क्योंकि हाल के समय में बल्ले से वह टीम के भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वह ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इसके अलावा पिछली एशेज सीरीज के दौरान अलग-अलग नंबर पर बल्लेबाजी करने के बाद उन्होंने नंबर-5 पर अपनी जगह मजबूत की थी।

मैकडोनाल्ड ने भी ग्रीन की बल्लेबाजी में आए बदलाव की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले घरेलू सीजन के बाद ग्रीन ने शानदार वापसी की और इससे उनके आत्मविश्वास में भी इजाफा हुआ। ग्रीन की जगह प्लेइंग इलेवन में कौन आएगा, इसे लेकर ऑस्ट्रेलिया ने अभी फैसला नहीं किया है। हालांकि, कूपर कोनोली और हाल ही में टीम में वापस बुलाए गए निक मैडिन्सन को इस दौड़ में ऑप्शन माना जा रहा है। मैडिन्सन को स्पिन के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी क्षमता के कारण टीम में वापस बुलाया गया है।

ट्रेविस हेड करेंगे पारी का आगाज!

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में स्पिन गेंदबाजी भी अहम भूमिका निभा सकती है। मेजबान टीम केशव महाराज के साथ साइमन हार्मर को उतार सकती है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को उम्मीद है कि मैच में किसी समय स्पिन गेंदबाजों का प्रभाव देखने को मिलेगा, हालांकि यह मुकाबले की शुरुआत से होगा या बाद में परिस्थितियां बदलने पर, इसे लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है। मैकडोनाल्ड ने यह भी संकेत दिया कि ट्रेविस हेड के पारी की शुरुआत करने की संभावना है, हालांकि बैटिंग ऑर्डर को लेकर अंतिम चर्चा अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें:

OUT या NOT OUT? ईशान किशन के कैच पर थर्ड अंपायर के फैसले से भड़के WI के खिलाड़ी, VIDEO वायरल

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *