करीब 10 साल बाद बॉलीवुड की चर्चित थ्रिलर फ्रेंचाइज ‘कहानी’ तीसरे पार्ट के साथ वापसी की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार फिल्म में यामी गौतम मुख्य भूमिका निभाएंगी, जबकि पहले दोनों पार्ट्स का निर्देशन कर चुके सुजॉय घोष एक बार फिर निर्देशक की कुर्सी संभालेंगे। फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन चरण में है और मेकर्स शूटिंग शेड्यूल को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।’ फ्रेंचाइज का बैकड्रॉप और सस्पेंस वैसा ही, पर नई होगी कहानी ‘कहानी 3’ पहले दोनों हिस्सों की सीधी कड़ी नहीं होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, विद्या बालन के किरदार को आगे बढ़ाने के बजाय इस बार पूरी तरह नई कहानी दिखाई जाएगी। हालांकि फिल्म का बैकड्रॉप और ‘कहानी’ फ्रेंचाइज की सस्पेंस से भरी दुनिया बरकरार रहेगी। मेकर्स का उद्देश्य फ्रेंचाइज की पहचान को बनाए रखते हुए दर्शकों को एक नया अनुभव देना है। स्क्रिप्ट के आखिरी ड्राफ्ट और टाइमलाइन पर हो रहा है काम सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में यामी का किरदार बेहद दमदार और कई लेयर वाला होगा। कहानी उनके इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसमें रहस्य, भावनात्मक संघर्ष और कई अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिलेंगे। टीम फिलहाल स्क्रिप्ट के अंतिम ड्राफ्ट और शूटिंग की टाइमलाइन पर काम कर रही है, ताकि जल्द ही फिल्म फ्लोर पर जा सके। ‘आर्टिकल 370’ के बाद यामी का एक और बड़ा प्रोजेक्ट है राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद यामी के लिए ‘कहानी 3’ को उनके करियर का एक अहम प्रोजेक्ट माना जा रहा है। ‘आर्टिकल 370’ में दमदार प्रदर्शन के बाद अब वह एक और महिला प्रधान थ्रिलर फिल्म की जिम्मेदारी संभालने जा रही हैं। हालांकि फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन यामी और सुजॉय घोष की संभावित जोड़ी ने दर्शकों के बीच उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है। मूल भावना बरकरार रखते हुए सुजॉय फिर रचेंगे सस्पेंस ‘कहानी’ (2012) और ‘कहानी 2’ (2016) को यादगार बनाने वाले निर्देशक सुजॉय तीसरे पार्ट में भी सस्पेंस और थ्रिल की उसी शैली को नए अंदाज में पेश करने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अपनी टीम के साथ इस बात पर खास ध्यान दे रहे हैं कि नई फिल्म ताजगी लिए हो, लेकिन फ्रेंचाइज की मूल भावना और रहस्य का रोमांच भी बरकरार रहे। बता दें कि विद्या स्टारर ‘कहानी’ और ‘कहानी 2’ अपनी मजबूत महिला किरदारों, दिलचस्प कहानी और चौंकाने वाले क्लाइमैक्स के कारण हिंदी सिनेमा की सबसे सफल थ्रिलर फिल्मों में गिनी जाती हैं। खासकर पहली फिल्म ने अपने अनोखे ट्विस्ट और कहानी कहने के अंदाज से दर्शकों और समीक्षकों, दोनों का दिल जीता था। पार्ट 3 से भी वहीं उम्मीद है।
Source link
‘कहानी 3’ में यामी की एंट्री:विद्या बालन के बिना बनेगा 'कहानी' का नया चैप्टर; 10 साल बाद आ रहा पार्ट-3 | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

पुलिस ने स्टैंड-अप कॉमेडियन को बुरी तरह पीटा:बोले- पत्नी को लात मारी, पसलियां टूटीं; वीडियो जारी कर रौनक रजनी ने लगाए गंभीर आरोप | ACTPnews
-
-

‘कहानी 3’ में यामी की एंट्री:विद्या बालन के बिना बनेगा 'कहानी' का नया चैप्टर; 10 साल बाद आ रहा पार्ट-3 | ACTPnews
-

“गिरफ्तार छात्र मंगलवार तक नहीं छूटे तो दोबारा प्रदर्शन होगा”, CJP के सौरव दास बोले- ‘कपिल सिब्बल भी हमारे साथ’ | ACTPnews
-

भगवान राम के रोल पर ट्रोल हुए रणबीर का जवाब:शुरुआत में लगा क्या मैं इसके लायक हूं; रावण का रोल निभा रहे यश ने की तारीफ | ACTPnews








