किदांबी श्रीकांत ने चाइना मास्टर्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में पक्की की जगह, लक्ष्य सेन पहले दौर से ही हुए बाहर | ACTPnews

किदांबी श्रीकांत ने चाइना मास्टर्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में पक्की की जगह, लक्ष्य सेन पहले दौर से ही हुए बाहर


चीन के शेनझेन में चल रहे चाइना मास्टर्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों की काफी मिली-जुली शुरुआत देखने को मिली है, जिसमें किदांबी श्रीकांत ने जहां पहले राउंड में जीत हासिल करने के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है तो वहीं लक्ष्य सेन को हार का सामना करना पड़ा है। किदांबी श्रीकांत ने चीनी ताइपे के खिलाड़ी ची यू जेन को लगातार दो सेटों में मात देने के साथ अगले राउंड के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। वहीं लक्ष्य सेन को चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में कनाडा के विक्टर लाई जो अभी वर्ल्ड रैंकिंग में 9वें नंबर पर है उनके खिलाफ सीधे सेटों में काफी करारी हार का सामना करना पड़ा।

किदांबी ने दोनों सेटों में दिखाया चीनी ताइपे खिलाड़ी के खिलाफ दबदबा

चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में किदांबी श्रीकांत का सामना राउंड ऑफ 32 में चीनी ताइपे के खिलाड़ी ची यू जेन से था, जिसमें 35 मिनटों तक चले इस मैच के पहले सेट को किदांबी श्रीकांत ने 21-16 के अंतर से अपने नाम किया था। वहीं इसके बाद दूसरे सेट में भी किदांबी ने अपने दबदबे को बरकरार रखते हुए 21-15 के अंतर से जीतने के साथ अपनी जगह प्री-क्वार्टर फाइनल में पक्की कर ली। किदांबी के अलावा 17 साल की तन्वी शर्मा भी अगले राउंड के लिए अपनी जगह पक्की करने में कामयाब हो गई हैं जिसमें उन्होंने डेनमार्क की अमाइला स्कल्ज के खिलाफ दो सेटों तक चले मैच को 21-16 और 21-17 के अंतर से जीता। भारत की मिश्रित युगल जोड़ी ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो ने भी टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की है जिसमें वह थाईलैंड की टोन्नाकोर्न साएहेंग और टोनिचा साएहेंग की जोड़ी को 21-8 और 21-9 के अंतर के मात देने के साथ अगले राउंड का टिकट यह जोड़ी हासिल करने में कामयाब हो गई है।

लक्ष्य सेन की गलतियां पड़ गई उनपर भारी

भारतीय स्टार बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन से चाइना मास्टर्स 2026 में सभी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन पहले राउंड में कनाडा के खिलाड़ी के खिलाफ उनकी लगातार गलतियां उनपर भारी पड़ गई। लक्ष्य सेन को कनाडा के विक्टर लाई के खिलाफ पहले सेट में जहां 14-21 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा तो वहीं 38 मिनटों तक चले इस मुकाबले के दूसरे सेट में लक्ष्य पूरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म दिखे और उसमें उनको 21-7 के बड़े अंतर से हार मिलने के साथ टूर्नामेंट में उनका सफर खत्म हो गया।

ये भी पढ़ें

टीम इंडिया का ऐलान, 26 खिलाड़ियों को मिली जगह; पनामा, ब्राजील और उरुग्वे से भिड़ेगी भारतीय टीम

नोवाक जोकोविच पहले ही राउंड में US ओपन से हुए बाहर, अर्जेंटीना के मरियानो नावोन से हारे

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed