अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन बुधवार सुबह थाईलैंड के लाम चाबांग पोर्ट पर पहुंच गया है। इस एयरक्राफ्ट पर पिछले 9 महीनों से 5 हजार सैनिक तैनात हैं। USS अब्राहम लिंकन के साथ अमेरिकी नौसेना के दो और जहाज भी पहुंचे हैं। इन सैनिकों को बसों से करीब 96 किमी दूर पटाया ले जाया जाएगा। यहां वे 5 दिन छुट्टियां बिताएंगे। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक सैनिकों के देह व्यापार से जुड़े कुछ खास इलाकों में जाने पर रोक लगाई है। पुलिस ने अमेरिकी सैनिकों के आने से पहले पटाया शहर में देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। रॉयटर्स के मुताबिक छापेमारी कर करीब 50 सेक्स वर्कर्स को हिरासत में लिया है। अमेरिकी सैनिकों पर सोई-6 इलाके में जाने पर रोक अमेरिकी सैनिकों को पटाया की नाइटलाइफ वाली जगहों पर जाने की अनुमति है, लेकिन थाई अधिकारियों ने उनके सोई 6 में जाने पर पाबंदी लगा दी है। सोई 6 पटाया का एक मशहूर इलाका है, जो नाइटलाइफ के लिए जाना जाता है। यहां कई एडल्ट एंटरटेनमेंट वाले बार हैं। यहं बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। थाई पुलिस ने अमेरिकी सैनिकों को यह भी याद दिलाया है कि देश में वेश्यावृत्ति कानूनन प्रतिबंधित है। अमेरिकी सैनिकों को ड्रग्स और गांजा बेचने वाली दुकानों से भी दूर रहने की सलाह दी गई है। कारोबारियों को बड़ी कमाई की उम्मीद करीब 5 हजार अमेरिकी जवानों के पटाया पहुंचने से होटल, रेस्तरां, बार, शॉपिंग और दूसरे पर्यटन कारोबारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। खासकर नाइटलाइफ और मनोरंजन से जुड़े कारोबारियों को इसका फायदा मिल सकता है। हजारों अमेरिकी जवान कुछ दिनों के लिए शहर में रहेंगे और इस दौरान खाने-पीने, होटल में ठहरने, घूमने-फिरने और मनोरंजन पर पैसा खर्च करेंगे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक एक अमेरिकी नौसैनिक रोजाना करीब 1,000 (₹2800) से 3,000 (₹8500) थाई बाहत तक खर्च कर सकता है। इस हिसाब से अगर करीब 5 हजार नौसैनिक शहर में आते हैं तो उनके खर्च से स्थानीय कारोबार में करोड़ों थाई बाहत का पैसा आ सकता है। पटाया और अमेरिकी सेना का पुराना कनेक्शन USS अब्राहम लिंकन थाईलैंड क्यों आया? USS अब्राहम लिंकन हाल ही में वेस्ट एशिया में अपनी लंबी तैनाती पूरी करके लौटा है। यह अमेरिकी नौसेना का परमाणु ऊर्जा से चलने वाला विमानवाहक पोत है। जहाज ने नौ महीने से ज्यादा समय समुद्र में बिताया। इस दौरान ईरान के साथ बढ़े तनाव के बीच यह वेस्ट एशिया में अमेरिकी सेना के कई अभियानों में शामिल रहा। इतने लंबे समय तक समुद्र में रहने से जहाज पर तैनात नौसैनिकों के लिए भी काफी मुश्किलें रहीं। उनकी मानसिक सेहत और जहाज पर रहने की परिस्थितियों को लेकर भी चिंता जताई गई थी। अब थाईलैंड में पांच दिन के ठहराव के दौरान जहाज में जरूरी सामान भरा जाएगा और रखरखाव का काम होगा। साथ ही हजारों नौसैनिकों को लंबे समय बाद कुछ दिन आराम करने और पटाया घूमने का मौका मिलेगा। ——————————- यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प ने बोइंग डील के लिए बांग्लादेश को शुक्रिया कहा:PM से बोले- ये प्लेन आपको निराश नहीं करेंगे, मैं भी याद रखूंगा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारीक रहमान को पत्र लिखकर बोइंग विमान खरीदने के फैसले के लिए धन्यवाद दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Source link
5000 अमेरिकी सैनिक थाईलैंड पहुंचे, 5 दिन छुट्टियां मनाएंगे:देह व्यापार वाले इलाकों में जाने पर रोक; पुलिस ने 50 सेक्स वर्कर्स को हिरासत में लिया | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

IAS का 23 साल का रुतबा छोड़ चुनी एक्टिंग की राह, 70 से ज्यादा फिल्मों में जमाई धाक, ज्वाइंट कलेक्टर कैसे बने ‘गीता गोविंदम’ स्टार | ACTPnews
-

A 15-year-old is running for governor. His goal isn’t to win, but to raise the voice of Jane G. | ACTPnews
-
-

किर्गिस्तान में छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स:104 देशों के चार हजार एथलीट लेंगे हिस्सा; इनॉगरेशन में पीएम मोदी-पुतिन समेत कई दिग्गज मौजूद रहे | ACTPnews
-

मौनी रॉय के सपनों का आशियाना, इंटीरियर पर टिकी निगाहें, खिड़की से फराह खान को दिखा शाहरुख का ‘मन्नत’, बोलीं- यहीं तो पार्टी करते हैं | ACTPnews







