दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर के मुताबिक लॉन्गचांग शहर में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की खबर मिलते ही हलचल मच गई है और लोग घरों से निकलकर बाहर भागते दिखे। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर यानी सीईएनसी, जो चीन में भूकंप की निगरानी करने वाली आधिकारिक संस्था है, ने इस भूकंप की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र लॉन्गचांग शहर में था, जो सिचुआन प्रांत में स्थित है।
बता दें कि सिचुआन प्रांत में पहले भी कई बार भूकंप आ चुके हैं, इसलिए यहां भूकंप को लेकर लोग हमेशा सतर्क रहते हैं और 5.0 तीव्रता का भूकंप मध्यम स्तर का माना जाता है और इससे इमारतों में हल्के झटके और दरारें आने की आशंका रहती है। हालांकि फिलहाल किसी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले गुरुवार की रात भी नेपाल और तिब्बत में भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे। नेपाल में 3.2 और तिब्बत में 4.9 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड हुआ था। इसके बाद शुक्रवार को भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में भी भूकंप दर्ज किया गया.
भारत के मणिपुर में भी आया भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भारत के मणिपुर राज्य में भी भूकंप आया था। मणिपुर में 10 बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई। मणिपुर के चंदेल जिले में यह भूकंप आया था और इससे पहले आज असम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
नेपाल में बुधवार को भी आया भूकंप
बता दें कि बुधवार को बेहद विनाशकारी फ्लैश फ्लड आई थी, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग अभी तक लापता हैं। शुरुआती तौर पर इस बाढ़ के पीछे भूकंप की भूमिका होने की आशंका जताई गई थी। बाद में सैटेलाइट तस्वीरों और वैज्ञानिक विश्लेषण से संकेत मिला कि नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर और पहाड़ी चट्टान के बड़े हिस्से के टूटने से बर्फ, पत्थर और मलबे का भारी बहाव पैदा हुआ था।
ये भी पढ़े:
तिब्बत-नेपाल सीमा पर फिर ताल फूटा, चीन ने रेस्क्यू ऑपरेशन रोका, सभी को 1KM दूर जाने की सलाह
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













