मध्य प्रदेश के जबलपुर में शनिवार शाम तेज रफ्तार हाईवा डंपर और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। हरियाणा के 2 युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई। दोनों युवक वाहन के अंदर ही फंस गए। हादसा जबलपुर से करीब 30 किमी दूर बरेला के शारदा मंदिर के पास हुआ। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया- हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक हरियाणा के भिवानी जिले के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान बौंद कलां निवासी परवीन शर्मा और खेड़ी बूरा निवासी मोनू शर्मा के रूप में हुई है। स्कॉर्पियो रोहतक निवासी गौरव कुमार की थी, जो मोटर कार के कारोबार से जुड़े हैं। रायपुर से हरियाणा लौट रहे थे दोनों मोनू और परवीन ड्राइवर के रूप में काम करते थे। दोनों काम से रायपुर गए थे। वहां से वापस रोहतक लौट रहे थे। पुलिस ने वाहन मालिक को सूचना दे दी है, जबकि मृतकों के परिजन हरियाणा से जबलपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बरेला के शारदा मंदिर के पास डंपर ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो डंपर के नीचे फंस गई। ड्राइवर वाहन रोकने के बजाय उसे घसीटता रहा। इसी दौरान स्कॉर्पियो में आग लग गई और दोनों सवार बाहर नहीं निकल सके। एएसपी ने बताया कैसे हुआ हादसा एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया- शनिवार शाम बरेला थाना पुलिस को शारदा मंदिर के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रारंभिक जांच में पता चला कि मंडला की ओर जा रही स्कॉर्पियो एक ट्रक को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे हाईवा से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई और वह दोनों भारी वाहनों के बीच फंस गई। एएसपी के मुताबिक, वाहन रोहतक के आर्य नगर क्षेत्र का पंजीकृत है और वाहन मालिक से संपर्क कर लिया गया है। आधा किलोमीटर तक डंपर से घसीटता रहा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद भी डंपर चालक ने वाहन नहीं रोका। स्कॉर्पियो करीब 500 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही। इसी दौरान वह आगे खड़े एक अन्य वाहन से टकरा गई, जिससे आग और भड़क गई। देखते ही देखते पूरी स्कॉर्पियो आग की चपेट में आ गई। कार में फंसे रहे दोनों सवार आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। वे स्कॉर्पियो के अंदर ही फंस गए और जिंदा जल गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने और दोनों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के कारण सफल नहीं हो सके। दमकल पहुंचने तक दोनों की हो चुकी थी मौत घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और जबलपुर-मंडला रोड पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। डंपर ड्राइवर फरार, जांच जारी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर खाक हो गई। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। …………………………………………….. यह खबर भी पढ़ें सागर में चलती कार में लगी आग, जलकर हुई खाक सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में सागर-छतरपुर रोड पर बोलेरो कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। कार पूरी तरह जल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर फाइटर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
जबलपुर में हरियाणा के कार सवार जिंदा जले, VIDEO:डंपर ने मारी टक्कर, 500 मीटर तक घसीटा; निकलने का मौका नहीं मिला, कंकाल बने दोनों | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports









