जालंधर में बाबा का भेष धारण कर आए तीन लुटेरों ने दिनदहाड़े महिला को लूट लिया। पहले महिला को अपनी बातों में उलझाया और फिर उसकी कान की बाली छीन कर भाग गए। लुटेरे कार पर आए थे और सब्जी ले रही महिला से पता पूछने लगे। जैसे ही महिला रस्ता बताने लगी तो लुटेरे उसके गहनों की तारीफ करने लगे। तभी ड्राइवर सीट के साथ बैठा लूटेरा सीधा महिला का टॉप्स खींचने लगा। विरोध करने पर लुटेरे कार भगाने लगे। महिला कार पर ही लटक गई तो उसे करीब 100 मीटर तक कार से घिसटते ले गए। घटना में महिला के मुंह और सिर में चोट लगी। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। उधर, पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। महिला से लूटपाट की PHOTOS… पहले पढ़िए VIDEO में क्या दिख रहा… कार में आकर महिला को बातों में उलझाया सीसीटीवी में लाल रंग की ऑल्टो कार महिलाओं के पास रुकती है। तभी उसमें सवार आरोपी एक महिला से कुछ बात करता है। आरोपी काफी देर महिला से बातचीत करता है। इसके बाद गहनों की तारीफ कर महिला को अपने पास बुला लेता है। टॉप्स छीनकर भागे, कार से लटककर दौड़ी महिला तभी आरोपी महिला के टॉप्स छीनने के बाद तेज रफ्तार से कार भगाते नजर आते हैं। गहने बचाने के लिए महिला कार से लटक जाती है और करीब 100 मीटर तक घिसटती चली जाती है। लुटेरे कार नहीं रोकते। जैसे ही महिला सड़क पर गिरती है आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं। अब जानिए पूरा मामला… SHO बोले- जल्द आरोपियों को पड़क लेंगे जालंधर के डीवीजन नं 1 के एसएचओ राकेश कुमार ने बताया की महिला के शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। ************ ये खबर भी पढ़ें: जलालाबाद में करंट लगने से बच्चे की मौत: सोते समय ऊपर गिरा स्टैंडिंग फैन, बहन के साथ दादी के पास रहता था जलालाबाद में करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा घर में सो रहा था, तभी पास में रखा स्टैंडिंग फैन उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसे बिजली का झटका लग गया। करंट का झटका इतना तेज था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। (पढ़ें पूरी खबर)
Source link
जालंधर में महिला को 100 मीटर कार से घसीटा, VIDEO:बाबा बनकर आए लुटेरे, गहने झपटे तो विंडो पर लटकी, औंधे मुंह सड़क पर गिरी | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports









