नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू हो गई हैं। सोमवार को लखनऊ से इंडिगो की फ्लाइट पहली बार यहां उतरी। वाटर कैनन से फ्लाइट को सलामी दी गई। यह फ्लाइट 161 यात्रियों को लेकर बेंगलुरु जाएगी। दूसरी फ्लाइट से एयरपोर्ट निर्माण के लिए अपनी जमीन देने वाले 20 महिलाओं समेत 170 किसान नोएडा से लखनऊ पहुंचे और सीएम योगी से मुलाकात की। इस दौरान डॉक्टर हेरा राशिद ने सीएम योगी से कहा- जिस भूमि पर मेरे पिता अन्न उगाते थे, आज उसी भूमि से उड़ान भरकर मैं आपसे मिलने आई हूं। एक समय ऐसा था, जब पढ़ने की सुविधा नहीं थी। जैसे-जैसे विकास हुआ, हमारे क्षेत्र में तरक्की बढ़ी और सुविधाएं आईं। मैंने बिना कोचिंग के नीट निकाला। ये सब आपकी वजह से हुआ। मैं चाहती हूं कि आप भविष्य में प्रधानमंत्री बनें। इससे पहले लखनऊ एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर से विमान से पहुंचीं किसान कमलेश ने कहा- बहुत अच्छा लग रहा है। किसान रीता ने कहा- मैंने चार बीघा जमीन दी थी। पहली बार फ्लाइट में बैठी थी। बहुत मजा आया। 7 घंटे का सफर 1 घंटे में पूरा हुआ। हम लोग राम मंदिर के दर्शन भी करेंगे। वहीं, किसान शमे मोहम्मद ने कहा- हम बड़े आनंद से आए हैं। सीएम तो पहले भी बहुत आए, लेकिन ऐसा पहली बार किसी ने किया है। किसानों को फ्लाइट से सफर किसी ने नहीं करवाया। एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम मोदी ने 28 मार्च को किया था। पहले फेज का काम पूरा हो गया। इसमें करीब 3300 एकड़ जमीन पर टर्मिनल और रनवे बनाए हैं। इस प्रोजेक्ट पर 11 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। एयरपोर्ट को 4 फेज में बनाया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद यह एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का छठा बड़ा एयरपोर्ट होगा। एयरपोर्ट का शिलान्यास 25 नवंबर 2021 को किया गया था। यानी 5 सालों में एयरपोर्ट बनकर तैयार हुआ है। यहां से हर साल लगभग 1.2 करोड़ यात्री सफर कर सकेंगे। तस्वीरें देखिए- आज से हैदराबाद और अमृतसर के भी उड़ान शुरू होगी
आज हैदराबाद और अमृतसर के लिए भी नियमित फ्लाइट्स शुरू होंगी। इंडिगो 16 जून से नोएडा से बेंगलुरु और जम्मू के लिए नियमित फ्लाइट शुरू करेगी। अकासा एयर भी 16 जून को नोएडा से बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए दैनिक उड़ानें शुरू करने वाली है। इसके अलावा बरेली, श्रीनगर, जयपुर, जोधपुर, धर्मशाला, भोपाल, चंडीगढ़, किशनगढ़ और देहरादून के लिए भी फ्लाइट शुरू होनी हैं। नोएडा एयरपोर्ट और किसानों से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
जेवर एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट शुरू:जमीन देने वाले किसान लखनऊ पहुंचकर योगी से मिले, डॉ. राशिद बोलीं- आप पीएम बनें | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











