हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दोपहर बाद चार बजे से भारी बारिश हो रही है। तेज बारिश से शिमला की सड़कें जलमग्न हो गई। इससे स्कूली बच्चों को घर लौटने में परेशानी हुई। शिमला जिला के कुफरी, फागू, चौपाल इत्यादि क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। किन्नौर में भी सुबह 5.30 बजे ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन जारी कर रात नौ बजे तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, हमीरपुर और सिरमौर जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी व तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लाहौल स्पीति और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हल्के हिमपात के भी आसार है। तेज बारिश के दौरान खतरे वाली जगह नहीं जाने, बिजली उपकरणों के प्लग निकालने और नदी नालों के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई है।
21 जून तक जारी रहेगी बारिश IMD की मानें तो राज्य के अधिकांश भागों में अगले छह दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा। 20 जून के बाद कभी भी मानसून की एंट्री हो सकती है। राज्य में सामान्य तौर पर मानसून 22 से 25 जून के बीच दस्तक देता है। इस बार भी मानसून के निर्धारित समय के आसपास पहुंचने के संकेत हैं। बारिश से तापमान में आएगी गिरावट IMD के अनुसार- बारिश के बाद अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। हालांकि, रविवार को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के कारण औसत अधिकतम तापमान 6.2॰C का उछाल दर्ज किया गया है। हमीरपुर के नेरी का पारा बीते 24 घंटे में 11.2॰C की बढ़ोतरी के बाद 35.5॰C, कांगड़ा का 9.3॰C के उछाल के बाद 32.2॰C, भुंतर का 9.2॰C के उछाल के बाद 32.2॰C और मनाली का 8.7॰C की बढ़ेतरी के बाद 25.2॰C पहुंच गया। आज इसमें हल्की गिरावट हो सकती है। पर्यटन स्थलों पर सुहावना हुआ मौसम हालिया बारिश के बाद राज्य के पर्यटन स्थलों पर मौसम सुहावना बना हुआ है। राज्य के मशहूर पर्यटन स्थल शिमला का अधिकतम तापमान 25.6॰C, मनाली का 25.2॰C, कुफरी का 19.3॰C और नारकंडा का 18.0॰C सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आई ठंडक से टूरिस्ट सुहावने मौसम का आनंद ले रहे हैं। पर्यटन स्थलों पर इन दिनों पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ी हुई है और ठंडी हवाओं के बीच लोग प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठा रहे हैं।
Source link
शिमला में मूसलाधार बारिश, कई जगह भारी ओलावृष्टि:अगले 3 घंटे सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 21 जून तक बरसेंगे बादल | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

‘गालीबाज छात्रों को सामुदायिक सेवा करने का आदेश दें’, एयरफोर्स के रिटायर्ड अफसर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट | ACTPnews
-

रवींद्र जडेजा लंका में 2 विकेट लेते ही करेंगे बड़ा कारनामा, वीरेंद्र सहवाग छूट जाएंगे पीछे! | ACTPnews
-

'रितेश की नौकरी खतरे में':होस्टिंग पर सलमान ने उड़ाया मजाक, सोहेल की पूर्व पत्नी पर कहा- महान भाई ने इल्जाम खुद पर लिए, मैं जानता हूं | ACTPnews
-

ट्रम्प बोले- ईरान पर फिर हमला कर सकता हूं:लेकिन लोगों को मारना नहीं चाहता, आज से फिर होगी बातचीत | ACTPnews
-

कर्नाटक में मंत्रिमंडल का विस्तार आज:शिवकुमार सरकार में शामिल होंगे 20 मंत्री, 12 नए चेहरों को पहली बार मौका मिलेगा | ACTPnews







