दावा- सिया ने प्रेमी चेतन से शादी कर ली थी:पुलिस मैरिज सर्टिफिकेट और फोटो खोज रही, नवंबर में केतन से शादी होनी थी | ACTPnews

दावा- सिया ने प्रेमी चेतन से शादी कर ली थी:पुलिस मैरिज सर्टिफिकेट और फोटो खोज रही, नवंबर में केतन से शादी होनी थी

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया दावा सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, सिया गोयल ने केतन से सगाई के बाद अपने प्रेमी चेतन चौधरी से गुपचुप शादी कर ली थी। दोनों ने करीब चार महीने पहले स्थानीय रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी की थी। पुलिस दावे की पुष्टि के लिए मैरिज सर्टिफिकेट और दूसरे सबूत जुटा रही है। सिया की दो कॉलेज सहेलियों से भी पूछताछ की जा रही है। दावा है कि दोनों शादी में गवाह थीं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस एक इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट की गई तस्वीरें भी रिकवर करने की कोशिश कर रही है। इन तस्वीरों में सिया और चेतन वरमाला पहने नजर आ रहे थे। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports