देश के 31 मुख्यमंत्रियों की संपत्ति लिस्ट जारी, कौन हैं सबसे अमीर और सबसे गरीब CM? | ACTPnews

omar abdullah


भारतीय राजनीति में कई नेताओं के पास करोड़ों-अरबों रुपये की घोषित संपत्ति है। अब एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ओर से मुख्यमंत्रियों की संपत्ति के विश्लेषण की रिपोर्ट भी जारी की गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला देश के सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी देश के मुख्यमंत्रियों में ऐसे दूसरे सीएम हैं जिनके पास सबसे कम संपत्ति है। उनके द्वारा घोषित संपत्ति 85.87 लाख रुपये है। 

31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति कितनी?

ADR के अनुसार, देश के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल घोषित संपत्ति 3,660 करोड़ रुपये है। इनमें चार मुख्यमंत्री अरबपति हैं और 25 मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। बता दें कि ADR एक गैर-सरकारी संगठन है, जो चुनावी और राजनीतिक सुधारों के क्षेत्र में काम करता है।

उमर अब्दुल्ला के पास कितनी संपत्ति?

ADR और नेशनल इलेक्शन वॉच द्वारा जारी चुनावी हलफनामों के विश्लेषण में यह जानकारी सामने आई है। 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों द्वारा दिए गए स्वघोषित चुनावी हलफनामों के आधार पर किए गए इस विश्लेषण में पाया गया कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पास सबसे कम संपत्ति है। उनकी घोषित संपत्ति 55.24 लाख रुपये है। शुभेंदु अधिकारी 85.87 लाख रुपये की घोषित संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उनकी घोषित संपत्ति में 24.57 लाख रुपये की चल संपत्ति और 61.30 लाख रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।

Image Source : PTIजम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला।

सबसे अमीर CM कौन हैं?

उनके बाद राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा हैं, जिनकी घोषित संपत्ति 1.03 करोड़ रुपये से अधिक है।  दूसरी ओर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार इस लिस्ट में सबसे टॉप पर हैं, जिनकी घोषित संपत्ति 1,413 करोड़ रुपये से अधिक है। दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू हैं, उनकी संपत्ति 931 करोड़ रुपये है। तीसरे नंबर पर तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय हैं, जिनकी संपत्ति 648 करोड़ रुपये है।

4 मुख्यमंत्रियों की संपति 1 अरब से ज्यादा

 31 मुख्यमंत्रियों में से चार (13%) ने एक अरब रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। एडीआर के विश्लेषण में यह भी पाया गया कि 31 मुख्यमंत्रियों द्वारा घोषित संपत्ति का औसत 118.07 करोड़ रुपये है।

14 CM के खिलाफ आपराधिक मामले

रिपोर्ट में केवल संपत्ति ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्रियों की आपराधिक पृष्ठभूमि का भी विश्लेषण किया गया है।  मुख्यमंत्रियों की आपराधिक पृष्ठभूमि के संबंध में रिपोर्ट में कहा गया है कि 31 मुख्यमंत्रियों में से 14 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि 11 पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं।

(इनपुट- PTI)

यह भी पढ़ें-

PM Modi के खिलाफ जंतर-मंतर पर अश्लील टिप्पणी मामले में बड़ी कार्रवाई, युवती पर FIR दर्ज

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए सचिव होंगे जगदीश आफले, अब तक बिना सैलरी लिए कर रहे थे काम

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports