‘रामायण’ ट्रेलर में कौन बना है भगवान विष्णु? एक झलक पर थमी निगाहें, लोग बोले- न महेश बाबू, न रणबीर, ये तो TV के कृष्ण हैं | ACTPnews

'रामायण' ट्रेलर में कौन बना है भगवान विष्णु? एक झलक पर थमी निगाहें, लोग बोले- न महेश बाबू, न रणबीर, ये तो TV के कृष्ण हैं


फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर सामने आते ही दर्शकों और सिनेमा प्रेमियों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। जहां एक तरफ रणबीर कपूर के श्रीराम और भगवान परशुराम के रूप में दोहरे किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर काफी उत्साह देखा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ ट्रेलर में दिखाई गई भगवान विष्णु की एक झलक ने दर्शकों के बीच एक नया सस्पेंस पैदा कर दिया है। उस छोटे सीन में भगवान विष्णु की भूमिका निभा रहे कलाकार की पहचान को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

क्या टीवी के ‘श्रीकृष्ण’ बने हैं भगवान विष्णु?

सोशल मीडिया पर एक वर्ग का मानना है कि इस भूमिका में अभिनेता सौरभ राज जैन नजर आ रहे हैं। सौरभ राज जैन को बीआर चोपड़ा के प्रसिद्ध पौराणिक धारावाहिक ‘महाभारत’ में भगवान श्रीकृष्ण की यादगार भूमिका के लिए व्यापक पहचान मिली थी। उन्होंने ‘देवों के देव महादेव’ में पहले ही भगवान विष्णु का किरदार अदा किया है। उनके पुराने पौराणिक किरदारों के अनुभव और चेहरे के हाव-भाव की तुलना करते हुए कई प्रशंसकों का दावा है कि ‘रामायण’ के इस सीन में वही दिखाई दे रहे हैं। किसी को भी एक झटके में यही लगेगा कि वो कोई और नहीं बल्कि सौरभ ही हैं।

महेश बाबू या स्वयं रणबीर कपूर?

दूसरी ओर इंटरनेट पर फैंस का एक बड़ा हिस्सा यह भी मान रहा है कि यह चेहरा टॉलीवुड अभिनेता महेश बाबू का हो सकता है। दिलचस्प बात यह है कि महेश बाबू वर्तमान में निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ पर काम कर रहे हैं, जो भारतीय पौराणिक संदर्भों पर आधारित है और जिसमें वे श्रीराम से प्रेरित एक विशेष अनुक्रम में दिखेंगे। इसी आधार पर कई लोग उन्हें इस किरदार से जोड़कर देख रहे हैं।

इसके अलावा एक तीसरी संभावना भी सामने आ रही है कि क्या रणबीर कपूर स्वयं ही भगवान विष्णु का किरदार निभा रहे हैं। रणबीर पहले ही पुष्टि कर चुके हैं कि वे फिल्म में श्रीराम और भगवान परशुराम का किरदार निभा रहे हैं, जो दोनों ही विष्णु जी के ही अवतार हैं। ऐसे में फैंल का अनुमान है कि मूल भगवान विष्णु के रूप में भी रणबीर को ही प्रस्तुत किया गया हो सकता है, हालांकि ट्रेलर के दृश्यों में इसे स्पष्ट रूप से जाहिर नहीं किया गया है।

ट्रेलर में दिखाई गई कहानी की मुख्य झलकियां

जारी किए गए ट्रेलर की शुरुआत कन्नड़ स्टार यश द्वारा निभाए गए रावण के किरदार के उद्घोष से होती है, जिसमें वह स्वयं को तीनों लोकों का स्वामी बताता है। जब उसका अत्याचार और अहंकार बढ़ता है, तब धर्म की पुनर्स्थापना के लिए भगवान विष्णु श्रीराम के रूप में अवतार लेते हैं। इसके बाद रणबीर कपूर के किरदार को राक्षसों से मुकाबला करते, शिक्षा प्राप्त करते और माता सीता के साथ विवाह के बंधन में बंधते हुए दिखाया गया है। कहानी में मोड़ तब आता है जब श्रीराम को 14 सालों के वनवास पर जाना पड़ता है। इस कठिन यात्रा में माता सीता (साई पल्लवी) और लक्ष्मण (रवि दुबे) भी उनके साथ वन की ओर प्रस्थान करते हैं। इसके बाद लंकापति रावण द्वारा सीता हरण और धर्म-अधर्म के महासंग्राम की नींव रखी जाती है। नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित इस विशालकाय सिनेमाई श्रृंखला का पहला भाग ‘रामायणम्: पार्ट 1’ इसी वर्ष दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा, जबकि इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है।

ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ के ट्रेलर ने 6 घंटे में ही काट दिया बवाल, यूट्यूब पर मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *