नेपाल में भीषण बाढ़ से अब तक 95 लोगों की मौत, CM योगी ने जताई चिंता; पढ़ें किस नेता ने क्या कहा | ACTPnews

नेपाल में भीषण बाढ़ से अब तक 95 लोगों की मौत, CM योगी ने जताई चिंता; पढ़ें किस नेता ने क्या कहा


नेपाल में भीषण बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खबर है कि नेपाल की इस बाढ़ में 95 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा भारतीय भी लापता बताए जा रहे हैं। इस बीच, PM मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बात की। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी चिंता जताई है। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संभावित खतरे के मद्देनजर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बातचीत भी की है।

नेपाल को मानवीय सहायता देगा भारत- PM मोदी

पीएम मोदी ने X पर पोस्ट किया, ‘नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बात की और बाढ़ से हुई जान-माल की हानि पर संवेदना जताई। इस मुश्किल वक्त में भारत के लोग नेपाल में अपने भाई-बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है। हमारी टीमें बचाव और राहत कार्यों के लिए मिलकर काम कर रही हैं।’

नेपाल में बाढ़ और भारतीयों के लापता होने से राहुल गांधी चिंतित

राहुल गांधी ने पोस्ट किया, ‘नेपाल में आई भयानक अचानक बाढ़ से मैं बहुत चिंतित हूं, जिसमें भारतीय तीर्थयात्रियों समेत सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं। जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ भी हैं जो अपने प्रियजनों के बारे में खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’

नेपाल में लापता भारतीयों का पता लगाए सरकार- राहुल गांधी

अपने पोस्ट में राहुल गांधी ने आगे लिखा, ‘मैं भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि वह नेपाली अधिकारियों के साथ मिलकर लापता भारतीय नागरिकों का पता लगाने और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करे। मैं नेपाल के लोगों और इस दुखद आपदा से प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा हूं।’

यूपी के महाराजगंज-कुशीनगर में सतर्कता बरतने के निर्देश

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, ‘नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई क्षति अत्यंत चिंताजनक है। भगवान पशुपतिनाथ से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना है। इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के जनपद महाराजगंज और कुशीनगर में गंडक व नारायणी नदियों के जलस्तर में वृद्धि और बाढ़ की संभावना के दृष्टिगत स्थानीय प्रशासन को पूर्ण सतर्कता बरतने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।’

केंद्रीय गृह मंत्री ने बिहार CM से की बात

उधर, नेपाल में आए सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ के खतरे को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से फोन पर बातचीत की है। गृह मंत्री शाह ने बिहार सरकार को संभावित संकट से निपटने के लिए हर मुमकिन मदद का भरोसा दिलाया।

नेपाल में कहां-कहां तबाही?

नेपाल के रसुवा में टिमुरे और स्याफ्रूबेंसी सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में हैं। घर, बाजार, सड़कें, पुल और हाइड्रोपावर से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई है। वहीं, नुवाकोट के त्रिशूली बाजार के आसपास करीब 60 घर बहने की खबर है। दो मोटरेबल पुल भी बह गए हैं। त्रिशूली और देविघाट हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचा है और 25 मेगावाट के सोलर प्लांट के तीन ब्लॉक और एक सब-स्टेशन भी बहने की जानकारी है।

त्रिशूली नदी के किनारे बरामद हुए तीन शव

साथ ही, नुवाकोट में त्रिशूली नदी के किनारे से तीन शव बरामद किए जाने की भी रिपोर्ट है। रसुवा के कस्टम्स ऑफिस के 14 कर्मचारी अभी संपर्क से बाहर बताए गए हैं। इसके अलावा, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।

ये भी पढ़ें- नेपाल में बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही, गांव-पुल-गाड़ियां सब बह गए, VIDEOS में कैद हुआ डरावना मंजर

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed