नेपाल में लापता हुए 288 भारतीय नागरिक, किन राज्यों के हैं? विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया गया | ACTPnews

nepal flood indian missing


नेपाल में आए सैलाब ने पूरी तरह से तबाही मचा दी है। सैलाब की चपेट में आने से अब तक 270 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 700 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। नेपाल पुलिस के मुताबिक, अब तक बरामद शवों में चितवन से 108, नवलपरासी पूर्व से 62, धादिंग से 27, गोरखा से 20, रसुवा से 17, नवलपरासी पश्चिम से 15, नुवाकोट से 12 और तनहुन से नौ शव बरामद किये गये हैं। इस बीच डराने वाली खबर ये भी सामने आई है कि नेपाल में आई त्रासदी में 288 भारतीय नागरिक भी लापता हैं। भारत के विदेश मंत्रालय ने इस बारे में पूरी जानकारी साझा की है।

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि PM ने कल नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की और कहा कि भारत उनके साथ खड़े है। नेपाल में बाढ़ की स्थिति के लिए विदेश मंत्रालय में एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है।

भारत में कहां से हैं लापता नागरिक

  • 288 भारतीय नागरिक लापता
  • 73 त्रिशूली में काम करने वाले
  • 37 और 49 लोगों के दो अलग अलग  गुटों में तमिलनाडु के लोग कैलाश ममनसोरवर यात्रा के लिए गए थे जो लापता।
  • 32 वेस्ट बंगाल के लोग
  • केरल के 40 से ज्यादा
  • 61 अलग-अलग राज्यों से

Image Source : REPORTERMEA ने कंट्रोल रूम स्थापित किया।

कैसे आई बाढ़?

आपको बता दें कि कि तिब्बत में ग्लेशियर फटने से पानी और मलबे का सैलाब नेपाल के भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में पहुंचा जिससे ये विनाशकारी बाढ़ आई। नेपाल में आए इस विनाशकारी सैलाब में 19 पुल, करीब 40 किलोमीटर का हाईवे और 9 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट तबाह हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, फ्लैश फ्लड का पानी करीब 30 फीट तक ऊपर आ गया था। तेज बहाव में घर, गाड़ियां सब बह गए। बताया जा रहा है पानी और मलबे का बहाव इतना तेज था कि इसकी चपेट में आए रसुवा के लोगों के शव 150 किलोमीटर दूर चितवन में बरामद हो रहे हैं।

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *