न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने किया RSS प्रमुख मोहन भागवत की सभा का विरोध, अमेरिकी सिंगर ने ही लगा दी लताड़ | ACTPnews

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने किया RSS प्रमुख मोहन भागवत की सभा का विरोध, अमेरिकी सिंगर ने ही लगा दी लताड़


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत बुधवार को अमेरिका पहुंचे हैं। न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वॉयर में 29 अगस्त को उनका प्रोग्राम होगा जिसमें 5000 से ज्यादा भारतीय समुदाय के लोग जुटेंगे। हालांकि, मोहन भागवत के पहुंचते ही इस प्रोग्राम को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल समेत कई संगठनों ने इस प्रोग्राम का विरोध शुरू कर दिया है। कार्यक्रम की परमिशन कैंसिल करने की मांग हो रही है। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी भी संघ प्रमुख भागवत के विरोध में उतर आए हैं। जोहरान ममदानी ने प्रोग्राम कैंसिल करने पर तो साफ-साफ कुछ नहीं कहा लेकिन कहा है कि वो बांटने वाली सोच का समर्थन नहीं करते वो इसके विरोध में हैं।

क्या बोले जोहरान ममदानी?

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि वो न्यूयॉर्क के पहले भारतीय-अमेरिकी मेयर हैं। उनकी मां और उनका परिवार अभी भी भारत में ही है। उनके दिमाग में भारत की इमेज ऐसे देश की है जहां सभी लोग मिल-जुलकर रहते हैं, जहां हर धर्म का व्यक्ति सभी को अपना मानता है। जोहरान ममदानी ने कहा कि ऐसे देश में बांटने वाली विचारधारा का बढ़ना चिंता की बात है। इसलिए वह इस कार्यक्रम का विरोध करते हैं। जब ममदानी से पूछा गया कि क्या ये रैली रद्द की जानी चाहिए तो उन्होंने कहा कि वो इस रैली का सपोर्ट नहीं करते। उन्हें ये भी नहीं पता है कि किसी निजी कार्यक्रम को कैंसिल करने का अधिकार उनके पास है या नहीं।

गायिका ने ममदानी को लगाई लताड़

दूसरी ओर अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने मोहन भागवत के प्रस्तावित कार्यक्रम का विरोध करने पर न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी को लताड़ लगाई है। आपको बता दें कि सिंगर मैरी मिलबेन पीएम मोदी की बड़ी समर्थक मानी जाती हैं। मिलबेन ने कई बार पीएम मोदी का समर्थन करते हुए विरोधियों को निशाने पर लिया है। PTI के मुताबिक, मिलबेन ने कहा- ”ममदानी और ये सभी समाजवादी लोग संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि ये सब PM मोदी और भाजपा का विरोध करते हैं। यह बिल्कुल साफ है। ये सभी समाजवाद की विचारधारा को मानते हैं, इसलिए वे पूंजीवाद को समझते नहीं हैं। मैडिसन स्क्वायर गार्डन (MSG) समाजवादियों की बकवास का जवाब नहीं देता है। वे पूंजीवाद के प्रति जवाबदेह हैं। और इसलिए यह कार्यक्रम होगा। ममदानी और उनके समाजवादी साथियों को मैं सलाह देती हूं कि वे पूंजीवादी बनें, पैसे जुटाएं, MSG को किराए पर लें और मोदी विरोधी अपनी बेवकूफी भरी हरकतों के लिए अपनी रैली आयोजित करें।”

ये भी पढ़ें- Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी तक, मोहन भागवत ने सभी मुद्दों पर की बात, पढ़ें टॉप बयान

‘जब तक सामाजिक भेदभाव रहेगा तब तक आरक्षण की जरूरत’, बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed