पंजाब में मां ने की 3 बच्चों की हत्या:मोहाली से आकर रोपड़ नहर में फेंके; 4, 7 और 10 साल उम्र, खुद भी सुसाइड करने कूदी | ACTPnews

पंजाब में मां ने की 3 बच्चों की हत्या:मोहाली से आकर रोपड़ नहर में फेंके; 4, 7 और 10 साल उम्र, खुद भी सुसाइड करने कूदी

रोपड़ में मोहाली की एक महिला ने अपने 3 बच्चों को नहर में फेंक दिया। इसके बाद खुद भी आत्महत्या करने के लिए नहर में छलांग लगा दी। इस घटना में तीनों बच्चों की मौत गई। इनमें से 2 बच्चों के शव गोताखोरों ने बरामद कर लिए हैं। जबकि, एक बच्चे की तलाश जारी है। वहीं, नहर के पास से मंगलवार को पुलिस ने महिला को जिंदा पकड़ लिया। वह डूबी नहीं और तैर कर किनारे पर आ गई थी। बताया जा रहा है कि महिला केवल नहर में कूदकर आत्महत्या करने के लिए ही मोहाली से रोपड़ आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान शकुंतला उर्फ सुमन के रूप में हुई है। वह मोहाली के मटौर की रहने वाली है। उसने अपने तीनों बच्चों 10 वर्षीय तपिश, 7 वर्षीय तनवी और 4 वर्षीय नितिन की हत्या कर दी। सास-ससुर ने लगाए गंभीर आरोप मृतक बच्चों के दादा रामबाबू ने अपनी बहू शकुंतला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पिछले कुछ समय से उसका व्यवहार सामान्य नहीं था और वह कई बार बच्चों को नुकसान पहुंचाने जैसी बातें करती थी। परिजन के मुताबिक, परिवार पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर रहा था और घर में लगातार तनाव का माहौल बना रहता था। उन्होंने कहा कि बहू का साथ काफी समय से झगड़े भी होते थे। पता नहीं था कि वह बच्चों को मार ही देगी। सास-ससुर ने पुलिस को यह जानकारी दी 10 महीने पहले पति ने की थी आत्महत्या परिवार के अनुसार, करीब 10 महीने पहले शकुंतला के पति कमल ने भी आत्महत्या कर ली थी। पति की मौत के बाद परिवार पर आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ गया था। इसके बाद से ही परिवार की स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। घर में कमाने वाला कोई नहीं था, इसलिए बच्चों के बूढ़े दादा को काम पर जाना पड़ता था। DSP बोले- हर एंगल से होगी जांच मामले की जानकारी देते हुए DSP सिटी-1 गुरचरण सिंह ने बताया कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। परिवार की परिस्थितियों, घटनाक्रम और आरोपी महिला से पूछताछ जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और परिस्थितियां स्पष्ट हो पाएगी। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… बठिंडा में मां ने बच्चों की हत्या की, पहले 12 साल की बेटी, फिर 8 साल के बेटे को चूहा मारने की दवा दी पंजाब के बठिंडा में मां ने अपने बेटे और बेटी का कत्ल कर दिया। आरोप है कि दोनों बच्चे उसके प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे थे, इसलिए उसने दोनों को 15 दिन के अंदर जहर देकर मार दिया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed