‘महाकाली’ के टीजर में अक्षय खन्ना का डरावना अंदाज, शुक्राचार्य के किरदार से खींचा ध्यान, 2.42 मिनट पर टिकीं सबकी निगाहें | ACTPnews

'महाकाली' के टीजर में अक्षय खन्ना का डरावना अंदाज, शुक्राचार्य के किरदार से खींचा ध्यान, 2.42 मिनट पर टिकीं सबकी निगाहें


‘धुरंधर’ में अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का ध्यान खींचने वाले अक्षय खन्ना लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। पिछले दिनों वह सनी देओल के साथ ‘इक्का’ में नजर आए और अब बड़े पर्दे पर एक और चैलेंजिंग किरदार निभाते नजर आएंगे। अक्षय खन्ना अब प्रशांत नील की ‘महाकाली’ में नजर आने वाले हैं, जिसका फर्स्ट लुक टीजर जारी किया जा चुका है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, शुक्राचार्य की भूमिका में दिखाई देंगे। पौराणिक कथाओं के अनुसार, शुक्राचार्य प्रसिद्ध महर्षि भृगु के पुत्र और असुरों यानी दैत्य, दानव और रक्षसों के गुरु और पुरोहित थे। अब अक्षय खन्ना बड़े पर्दे पर ये चैलेंजिंग रोल निभाने वाले हैं, जिसके चलते उनकी चर्चा जोरों पर है।

महाकाली का टीजर

‘महाकाली’ के टीजर की शुरुआत काली माता की एक प्रतिमा के साथ होती है और एक महिला को अपने बच्चे को काली माता के चरणों में रखते देखा जा सकता है। इसके बाद घने जंगलों के बीच से एक तेज रोशनी दिखाई देती है और शुक्राचार्य के किरदार में अक्षय खन्ना नजर आते हैं, जो असरों के समस्त लोकों में राज के लिए प्रतिबद्ध हैं। बैकग्राउंड में आवाज आती है- ‘समुद्र मंथन के समय देवों एवं असुरों के समान श्रम दान करने के पश्चात विष्णु ने केवल देवों को अमृत प्रदान किया। ये धर्म है या अधर्म? इंद्र के सिंहासन का अधिकार हमसे छीन लिया गया, ये धर्म है या अधर्म? समस्त असुर जाति को पाताल में ढकेलकर 14 लोक के द्वार बंद कर दिए गए, ये धर्म है या अधर्म? केवल 14 दिनों में असुरों का विजय घोष हमारे कानों में गूंज उठेगा, सदैव के लिए असुर गण मुक्त हो जाएंगे।’

‘शुक्राचार्य’ बन छाए अक्षय खन्ना

टीजर में अक्षय खन्ना शुक्राचार्य की किरदार में शक्तिशाली और प्रभावशाली लग रहे हैं। उनके हाव-भाव और शानदार एक्टिंग ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर उन्हें वायरल कर दिया है। वहीं ‘महाकाली’ की भूमिका में श्रिया रेड्डी भी बेहद प्रभावशाली लग रही हैं। ट्रेलर के आखिरी में श्रिया महाकाली के अवतार में नजर आती हैं और उनकी गोद में एक बच्चा दिखाई देता है। ट्रेलर देखने के बाद ज्यादातर दर्शकों का कहना है कि उनकी नजर 2.42 मिनट पर टिक गई, जहां महाकाली के चेहरे पर प्रेम और क्रोध के भाव साथ-साथ नजर आते हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘2:42 पर जो देखा, उससे रोंगटे खड़े हो गए।’ एक अन्य ने लिखा- ‘2:42 महाकाली का दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला था’। वहीं कई ने शुक्राचार्य की भूमिका निभा रहे अक्षय खन्ना के लुक और अभिनय की तारीफ की।

अक्षय खन्ना के हालिया प्रोजेक्ट

अक्षय खन्ना की बात करें तो पिछले दिनों वह सनी देओल स्टारर कोर्टरूम ड्रामा ‘इक्का’ में नजर आए थे, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। ‘इक्का’ से पहले अक्षय ने रणवीर सिंह स्टारर ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत की भूमिका से सुर्खियां बटोरीं। इस किरदार में वह इतने पसंद किए गए कि फिल्म रिलीज होने के बाद हर तरफ बस उन्हीं के चर्चे थे। पिछले दिनों अक्षय, बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर की शादी में भी शामिल हुए थे, जहां वह धुरंधर के बाद पहली बार बिना विग के नजर आए। सोशल मीडिया पर बोनी कपूर ने अंशुला की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें अक्षय खन्ना की झलक देखने को भी मिली थी।

ये भी पढ़ेंः सुभाष घई की फिल्म ताल जो रही थी सुपरहिट, गाने भी वायरल, लेकिन IMDB रेटिंग है बेहद कम, अब सीक्वल के चर्चे

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports