यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें थीं। शानदार ओपनिंग के बावजूद फिल्म की कमाई लगातार गिरती गई। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसकी सबसे बड़ी वजह कमजोर कंटेंट और कहानी की पकड़ को बताया है। फिल्म के कमजोर प्रदर्शन के बाद ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ जैसी फिल्मों को ज्यादा स्क्रीन मिलने से इसका थिएट्रिकल रन भी प्रभावित हुआ। पहले दिन यश ने दिलाई बड़ी ओपनिंग, फिर तेजी से गिरा कलेक्शन ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के पहले दिन शानदार शुरुआत की थी। आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में करीब 140 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी, जबकि भारत में पहले दिन नेट कलेक्शन करीब 101 करोड़ रुपए रहा। लेकिन दूसरे ही दिन कमाई करीब 37 करोड़ रुपए पर आ गई। इसके बाद फिल्म की रफ्तार लगातार कमजोर होती चली गई। 15वें दिन तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 339.32 करोड़ रुपए बताया गया। यानी फिल्म की सबसे बड़ी समस्या उसकी ओपनिंग नहीं, बल्कि इसके बाद दर्शकों को सिनेमाघरों तक बनाए रखना रहा। तरण आदर्श बोले- फिल्म का कंटेंट बहुत कमजोर था फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर जब ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श से बात की गई तो उन्होंने इसकी असफलता की सबसे बड़ी वजह कंटेंट को बताया। तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म में सबसे जरूरी चीज यानी कहानी की पकड़ ही कमजोर थी। कहानी अलग-अलग जगहों पर जाती हुई महसूस होती है और दर्शक उससे लगातार जुड़ नहीं पाता। उनके मुताबिक फिल्म का अंत भी ऐसा था, जिसे दर्शकों ने पसंद नहीं किया होगा। तरण आदर्श ने साफ कहा कि व्यक्तिगत राय में उन्हें फिल्म का कंटेंट बहुत कमजोर लगा और यही इसकी बॉक्स ऑफिस असफलता का मुख्य कारण बना। रिलीज के समय की अपनी समीक्षा में भी उन्होंने फिल्म को दो स्टार देते हुए इसे निराशाजनक बताया था। उन्होंने यश के अभिनय, एक्शन और फिल्म के कुछ हिस्सों की तारीफ की थी, लेकिन दूसरे हाफ की कमजोर लेखन और कहानी को बड़ी समस्या माना था। यश की स्टार पावर ने पहले दिन बचाई फिल्म तरण आदर्श के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ को अच्छी ओपनिंग मिलने में सबसे बड़ा योगदान यश की स्टार पावर का था। ‘KGF: Chapter 2’ के बाद यश सिर्फ साउथ ही नहीं, बल्कि नॉर्थ इंडिया में भी बड़े स्टार बन चुके हैं। ऐसे में चार साल बाद बड़े पर्दे पर उनकी वापसी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता थी। यही वजह रही कि फिल्म की एडवांस बुकिंग शानदार रही और पहले दिन सिनेमाघरों में दर्शक पहुंचे। लेकिन तरण आदर्श के मुताबिक दूसरे दिन के बाद कलेक्शन में जिस तरह गिरावट आई, उससे साफ हो गया कि सिर्फ स्टार पावर फिल्म को लंबे समय तक नहीं चला सकी। 300 करोड़ के नुकसान की चर्चा, लेकिन पक्की रकम बताना मुश्किल ‘टॉक्सिक’ के करीब 300-350 करोड़ रुपए के नुकसान की चर्चा हो रही है। आजतक की रिपोर्ट में फिल्म का प्रोडक्शन बजट करीब 450 करोड़ रुपए और दूसरे खर्च जोड़ने पर कुल निवेश 500 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा होने की बात कही गई है। हालांकि नुकसान का वास्तविक आंकड़ा तय करना आसान नहीं है। तरण आदर्श ने भी इस पर सावधानी बरतते हुए कहा कि असली नुकसान कितना हुआ, इसका जवाब सिर्फ प्रोड्यूसर ही दे सकते हैं। फिल्म का वास्तविक बजट कितना था, कितने में डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स बिके और डिजिटल, सैटेलाइट व म्यूजिक राइट्स से कितनी कमाई हुई- इन सबको जोड़कर ही सही तस्वीर सामने आ सकती है। इसलिए 300 करोड़ रुपए के नुकसान को फिलहाल रिपोर्ट्स और अनुमान के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर’ ने भी छीने स्क्रीन ‘टॉक्सिक’ के कमजोर प्रदर्शन के बीच बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों ने मजबूत पकड़ बना ली- ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’। तरण आदर्श के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ के पहले हफ्ते के बाद कई सिनेमाघरों में इसके स्क्रीन कम कर दिए गए और उनकी जगह बेहतर बिजनेस कर रही फिल्मों को दी गई। हालांकि उनका कहना है कि यह सिर्फ यश की फिल्म के साथ हुआ असामान्य मामला नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री में आमतौर पर जब कोई फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं करती और दूसरी फिल्म दर्शकों को खींच रही होती है, तो थिएटर संचालक ज्यादा स्क्रीन उसी फिल्म को दे देते हैं जो बेहतर बिजनेस कर रही होती है। हालिया बॉक्स ऑफिस ट्रेंड भी यही दिखाता है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ दोनों ने ‘टॉक्सिक’ के मुकाबले मजबूत पकड़ बनाई है। असली झटका: बड़ी ओपनिंग के बाद दर्शक नहीं लौटे ‘टॉक्सिक’ की पूरी कहानी देखें तो फिल्म की सबसे बड़ी विफलता कमजोर शुरुआत नहीं, बल्कि बड़ी शुरुआत के बाद टिक नहीं पाना रही। यश की लोकप्रियता ने फिल्म को पहले दिन बड़ी संख्या में दर्शक दिए। लेकिन कमजोर कहानी और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया के चलते दूसरे दिन से कमाई में तेज गिरावट आई। इसके बाद ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ जैसी फिल्मों ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। यही वजह है कि करोड़ों रुपए के बड़े बजट और सुपरस्टार यश की मौजूदगी के बावजूद ‘टॉक्सिक’ अपनी शुरुआती रफ्तार बरकरार नहीं रख सकी। आजतक के मुताबिक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 15वें दिन तक करीब 339.32 करोड़ रुपए था, जबकि भारी बजट के मुकाबले यह आंकड़ा काफी कम माना जा रहा है।
Source link
यश की ‘टॉक्सिक’ 300 करोड़ के नुकसान में:तरण आदर्श बोले- कमजोर कंटेंट ने बिगाड़ा खेल, शानदार ओपनिंग के बाद भी क्यों डूबी फिल्म | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

यश की ‘टॉक्सिक’ 300 करोड़ के नुकसान में:तरण आदर्श बोले- कमजोर कंटेंट ने बिगाड़ा खेल, शानदार ओपनिंग के बाद भी क्यों डूबी फिल्म | ACTPnews
-

ड्रोन हमले के बाद सऊदी ने तेल पाइपलाइन बंद की:होर्मुज बंद होने के बाद इसी से रोजाना 50 लाख बैरल तेल भेज रहा था | ACTPnews
-
-

बीच सड़क 80s की हसीनाओं का दंगल, पद्मिनी कोल्हापुरे-पूनम ढिल्लों से भिड़ीं प्रीति सप्रू, पुलिस को देना पड़ा दखल | ACTPnews
-









