झारखंड राज्यसभा चुनाव में गुरुवार को बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने जीत दर्ज की है। एक सीट पर JMM की जीत तय थी। दूसरी सीट के लिए नाथवानी और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के बीच मुकाबला था। क्रॉस वोटिंग की वजह से नाथवानी को 30 और झा को 20 वोट मिले हैं। उधर, मिजोरम की एक सीट पर ZPM प्रत्याशी के. लल्टलुआंगकिमा जीते। हाल में 8 राज्यों की 21 सीटें और महाराष्ट्र और तमिलनाडु की एक-एक सीट पर उपचुनाव हुए थे। इनमें से 23 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध जीते। झारखंड की 2 और मिजोरम एक सीट पर आज मतदान हुआ। 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों में से 19 पर NDA प्रत्याशियों की जीत हुई है। निर्विरोध जीतने वाले 10 राज्यों के 23 उम्मीदवारों में से 12 भाजपा, 5 कांग्रेस, 3 TDP, 1 NCP, 1 NPP और 1 जनसेना से है। इनमें महाराष्ट्र और तमिलनाडु की 1-1 सीट पर उपचुनाव थे। चुनाव जीतने वालों में कर्नाटक से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मीडिया व प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा का नाम शामिल है।
Source link
राज्यसभा चुनाव- झारखंड में क्रास वोटिंग BJP समर्थित उम्मीदवार जीता:कांग्रेस की हार; 12 राज्यों की 26 सीटों में से NDA को 19 सीटें मिलीं | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











