लॉर्ड्स वनडे में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी पहले गेंदबाजी, यहां देखें लाइव स्कोर | ACTPnews

लॉर्ड्स वनडे में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी पहले गेंदबाजी, यहां देखें लाइव स्कोर


भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीता है और उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग XI में तीन बदलाव किए हैं। जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और केएल राहुल को टीम में मौका मिला है।

यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है, इसलिए आज का मैच जीतने वाली टीम ही सीरीज अपने नाम करेगी। भारतीय टीम के पास आज का मैच जीतकर इतिहास रचने का एक बड़ा मौका है, क्योंकि टीम इंडिया पिछले 22 सालों से लॉर्ड्स के इस मैदान पर कोई भी वनडे मैच नहीं जीत पाई है।

तीसरे वनडे के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

टॉस के वक्त टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि अगर वे टॉस जीतते, तो पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते। उन्होंने बताया कि जसप्रीत बुमराह) घुटने की चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल पा रहे हैं। उनकी जगह टीम में केएल राहुल, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है। टीम इस मैच में चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरना चाहती थी। गिल ने यह भी माना कि पिछले मैच में टीम बहुत मजबूत स्थिति में थी, लेकिन फिर लगातार कई विकेट गिर जाने की वजह से मैच हाथ से निकल गया।

आपको बता दें कि इस मैच के दौरान सभी की नजरें रोहित शर्मा पर रहने वाली है। यह मैच रोहित शर्मा के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि साल 2026 में उन्होंने 8 मैचों में सिर्फ एक ही हाफ-सेंचरी लगाई है। ऐसे में आज रोहित बल्ले से एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। टीम इंडिया के लिए अच्छी बात ये है कि विराट कोहली अच्छी फॉर्म में लग रहे हैं। उन्होंने पिछले मुकाबले में अर्धशतक लगाया था। लेकिन अगर भारत को यह सीरीज जीतनी है तो उन्हें एक बड़ी पारी खेलनी होगी। वहीं कप्तान शुभमन गिल पूरी सीरीज में अच्छे फॉर्म में नजर आए हैं।

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports