वियतनाम में बोट पलटी, भारतीयों समेत 15 की मौत:32 भारतीय सवार थे, इनमें ज्यादातर तेलंगाना के टूरिस्ट थे | ACTPnews

वियतनाम में बोट पलटी, भारतीयों समेत 15 की मौत:32 भारतीय सवार थे, इनमें ज्यादातर तेलंगाना के टूरिस्ट थे

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक बोट समुद्र में पलट गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसे में भारतीयों समेत 15 लोगों की मौत हो गई है। खोज-बचाव अभियान जारी है। सोशल मीडिया पर दावा किया किया जा रहा है नाव पर 32 भारतीय टूरिस्ट सवार थे। इनमें ज्यादातर तेलंगाना के हैं। हादसे की तस्वीरें… हेल्पलाइन नंबर जारी, कंट्रोल रूम बनाया इंडियन एंबेसी ने बताया कि घटना के सही जानकारी जुटाई जा रही है। यहां यात्रियों की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इससे संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 जारी किए गए हैं। भारतीय दूतावास ने कहा कि हम स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और भारतीय नागरिकों को हर संभव मदद दी जा रही है। सुबह 10:30 बजे हुआ हादसा रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। नाव भारतीय पर्यटकों को फु क्वोक के पास स्थित होन मे रुट न्गोआई द्वीप घुमाने ले जा रही थी। यह द्वीप अपने साफ समुद्र, छोटे बीच और कोरल रीफ डाइविंग के लिए मशहूर है। यहां पहुंचने के लिए पर्यटक आमतौर पर एन थोई बंदरगाह से नाव या स्पीडबोट किराये पर लेते हैं।
खबर लगातर अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *