वैभव सूर्यवंशी को मिचेल मार्श ने छोड़ा पीछे, किसने लगाए हैं इस साल टी20 में सबसे ज्यादा छक्के? | ACTPnews

वैभव सूर्यवंशी को मिचेल मार्श ने छोड़ा पीछे, किसने लगाए हैं इस साल टी20 में सबसे ज्यादा छक्के?


भारत के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने साल 2026 में अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। इस साल उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल की। वहीं आईपीएल के शानदार प्रदर्शन को देखने के बाद उन्हें भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में भी खेलने का मौका मिला। वैभव सूर्यवंशी ने साल 2026 में टी20 में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए छक्कों की बारिश की है। लेकिन हाल ही में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श ने साल 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में वैभव को पीछे छोड़ दिया है।

मिचेल मार्श ने वैभव सूर्यवंशी को छोड़ दिया पीछे

साल 2026 में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में बदलाव हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श ने भारत के वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। वैभव अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के फिन एलन पहले स्थान पर बने हुए हैं। खास बात यह है कि टॉप-10 बल्लेबाजों में वैभव सूर्यवंशी के अलावा दो अन्य भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं, यानी कुल तीन भारतीय बल्लेबाज इस लिस्ट में टॉप-10 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में छठे और ईशान किशन 7वें नंबर पर हैं।

साल 2026 में टी20 में किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

साल 2026 में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में न्यूजीलैंड के फिन एलन 45 मैचों में 97 छक्कों के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श द हंड्रेड टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 मैचों में 89 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने भारत के वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया है, जो अब 22 मैचों में 86 छक्के लगाकर तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा छठे और ईशान किशन 7वें नंबर पर हैं।

जिम्बाब्वे सीरीज में वैभव ने किया था शानदार प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी हाल ही में जिम्बाब्वे सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। वहां उन्होंने 3 मैचों में 151 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता था। वैभव सूर्यवंशी को 23 अगस्त 2026 से शुरू होने वाले रेड बॉल टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम का उपकप्तान बनाया गया है। वैभव ने अभी तक कुल 14 रेड बॉल मैच खेले हैं और 538 रन बनाए हैं। अब देखना होगा कि आने वाले मैचों में वैभव का प्रदर्शन कैसा रहता है।

यह भी पढ़ें

RCB के पूर्व तेज गेंदबाज बन सकते हैं कर्नाटक के हेड कोच, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में झटक चुके हैं 500+ विकेट

विल जैक्स ने बाउंड्री लाइन पर पकड़ा करिश्माई कैच, लॉर्ड्स में MI को मिली रोमांचक जीत, देखें VIDEO

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports