शिमला में झमाझम बारिश, सड़कें जलमग्न हुईं:सिरमौर में भारी ओलावृष्टि, रात 9 बजे तक 4 जिलों में अलर्ट, 22 तक बरसेंगे बादल | ACTPnews

शिमला में झमाझम बारिश, सड़कें जलमग्न हुईं:सिरमौर में भारी ओलावृष्टि, रात 9 बजे तक 4 जिलों में अलर्ट, 22 तक बरसेंगे बादल

हिमाचल की राजधानी शिमला में शाम पांच बजे के बाद से भारी बारिश हुई। इससे शहर की सड़कें पानी से जलमग्न हो गई। सिरमौर जिला के हरिपुरधार क्षेत्र में आज भारी ओलावृष्टि हुई। इससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन जारी कर मंडी, कुल्लू, सिरमौर और शिमला जिला में तेज बारिश के साथ आंधी व तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इन जिलों में रात 9 बजे तक लोकल और टूरिस्टों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को भूस्खलन, तेज हवाओं और अचानक मौसम बदलाव को देखते हुए सावधानी बरतने को कहा गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 48 घंटे के दौरान वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पूरे प्रदेश में नजर आएगा। इसे देखते हुए किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में बारिश, आंधी व तूफान का यलो अलर्ट दिया गया है। किन्नौर और लाहौल स्पीति में हल्के हिमपात के आसार इस दौरान किन्नौर और लाहौल स्पीति की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात भी देखने को मिल सकता है। 22 जून तक राज्य के अधिकांश भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। 23 जून से वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर पड़ेगा। 24 को अधिकांश भागों में मौसम साफ रहने के आसार है। सलूणी में 31.2 मिमी बारिश बीते 24 घंटे के दौरान चंबा के सलूणी में सबसे ज्यादा 31.2 मिमी, संगड़ाह में 20.0 मिमी, राजगढ़ 20.0, धर्मशाला 18.0, जोत 12.0, कोटखाई 11.3, सोलन 6.8, पच्छाद 6.0, जोगेंद्रनगर 4.0, देहरा गोपीपुर 2.4 और ऊना में 2.2 मिमी बारिश हुई। आज दिनभर आसमान में छाए रहे बादल वहीं आज सुबह से दोपहर बाद तक राज्य के ज्यादातर भागों में आसमान में हल्के बादल छाए रहे। राज्य में बीते एक सप्ताह से निरंतर रुक रुक कर बारिश हो ही है। इससे पहाड़ों पर मौसम सुहावना बना हुआ है और देशभर से घूमने आ रहे टूरिस्ट सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो अगले पांच दिनों के दौरान भी तापमान सामान्य से कम बना रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *