‘सैयारा’ की वाणी यानी अनीत पड्डा अब एक नए और बिलकुल अलग अवतार में नजर आने वाली हैं। अनीत नई ड्रामा सीरीज ‘हुंकार: द रोर’ में नजर आने वाली हैं, जिसका टीजर जारी किया जा चुका है। यह सीरीज एक ऐसे आरोप के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक ताकतवर सिस्टम को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर देता है। कहानी 17 साल की मीनू रावत के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार अनीत पड्डा निभा रही हैं। मीनू ‘बापजी’ के नाम से मशहूर जाने-माने कल्ट लीडर सुनील चाकोसी पर एक आरोप लगाती है, जिसके बाद बापजी के खिलाफ बड़ी जांच शुरू हो जाती है। टीजर से साफ है कि एक आरोप से शुरू होने वाली कहानी जल्दी ही एक बड़ी लड़ाई में बदल जाती है और मामला पुलिस के बाद कोर्ट और मीडिया तक पहुंचता है और सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेता है।
हुंकार: द रोर का टीजर रिलीज
‘हुंकार’ के टीजर में तीन मुख्य किरदार देखने को मिलती हैं और तीनों किरदार एक ही लड़ाई को अलग-अलग तरीके से लड़ रहे हैं। ACP जसलीन सिंह सोनी पुलिस की तरफ से यह केस की कमान संभालती हैं। भलेराव एक स्ट्रगलिंग वकील हैं जो कोर्ट में केस लड़ रहे हैं, जबकि पत्रकार अमिताभ मीडिया के जरिए इस कहानी को कवर करते हैं। इस सीरीज में पुलिस की जांच से लेकर कोर्टरूम ड्रामा और मीडिया ट्रायल तक सब देखने को मिलेगा और जैसे-जैसे मामला आगे बढ़ता है, राष्ट्रीय स्तर पर ये केस चर्चा का विषय बन जाता है।
सीरीज को लेकर एक्साइटेड हैं अनीत पड्डा
इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए, अनीत पड्डा ने अपने फैंस को इस सीरीज के बारे में जानकारी दी और साथ ही ये भी बताया कि इसकी शूटिंग ‘सैयारा’ से पहले ही हो गई थी। टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में अनीत ने लिखा- ‘पेश है एक छोटी सी चीज जिसकी शूटिंग मैंने ‘सैयारा’ से पहले की थी। ‘हुंकार’ कुछ समय से मेरे सफर का हिस्सा रही है, और मुझे खुशी है कि आख़िरकार मैं इसे आप सभी के साथ शेयर कर रही हूं। अब इंसाफ का इंतजार नहीं होगा, बस सच्चाई की ‘हुंकार’ गूंजेगी। हॉटस्टार स्पेशल: हुंकार – द रोर, 25 सितंबर से सिर्फ जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।’
हुंकार: द रोर – रिलीज डेट और कास्ट
‘हुंकार: द रोर’ का निर्देशन करण डी कपाड़िया, नित्या मेहरा और हीराज मरफातिया ने किया है। इस सीरीज में अनीत पड्डा के साथ फ़ातिमा शेख, अर्जुन माथुर, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब, रघुबीर यादव और राम कपूर जैसे कलाकार शामिल हैं। ‘हुंकार: द रोर’ का प्रीमियर 25 सितंबर को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। अनीत पड्डा की बात करें तो वह ‘शक्ति शालिनी’ में भी नजर आएंगी, जिसके सेट से पिछले दिनों अनीत के वीडियोज भी सामने आए थे। इन वीडियोज में अनीत स्कूल गर्ल वाले लुक में दिखाई दी थीं।
ये भी पढ़ेंः ‘टॉक्सिक’ से लेकर ‘रामायण’ तक, 5 अपकमिंग फिल्में बॉलीवुड में करेंगी डबल धमाल, दोहरे किरदारों में छाएंगे स्टार्स
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













