‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ शुरू होते ही चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें हर किसी के बीच खतरनाक बहस देखने को मिली। इस बीच शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर में भी जुबानी जंग हुई। हालांकि, पहले एपिसोड में दोनों के बीच ज्यादा टकराव नहीं दिखा, लेकिन दूसरे एपिसोड में काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। शहजाद और स्वरा एक-दूसरे पर तंज कसते हुए दिखे। शहजाद ने तो बातचीत में स्वरा के पति फहद अहमद का जिक्र भी छेड़ दिया। ऐसे में बातचीत देखते ही देखते बहसबाजी में बदल गई और दोनों ने एक-दूसरे के करियर पर कमेंट भी किया।
स्वरा भास्कर ने शहजाद के राजनीतिक करियर पर तंज कसा
‘राइज एंड फॉल 2’ के हालिया एपिसोड के दौरान होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने शहजाद से पूछा कि वह स्वरा से बात क्यों नहीं कर रहे थे। तंज भरे अंदाज में जवाब देते हुए शहजाद ने कहा, ‘मेरी आवाज दबाने वाला कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ है।’ उनकी इस बात पर स्वरा जोर से हंस पड़ीं। इसके बाद शहजाद ने कहा, ‘मैं इग्नोर करता हूं।’ जब उनके बीच यह नोक-झोंक जारी रही तो स्वरा ने शहजाद से कहा, ‘यह कोई चुनाव नहीं है।’ फिर उन्होंने शहजाद के राजनीतिक करियर पर तंज कसते हुए कहा, ‘इनका डूबता हुआ राजनीतिक करियर यहां से उज्ज्वल नहीं होने वाला है।’
स्वरा भास्कर के तंज पर शहजाद पूनावाला का पलटवार
शहजाद पूनावाला ने तुरंत पलटवार करते हुए स्वरा भास्कर से कहा, ‘मेरे करियर की चिंता मत कीजिए। अपने पति की चिंता कीजिए।’ हालांकि, स्वरा ने इस उकसावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और इस बहस को यह कहते हुए टाल दिया, ‘मैं इस तरह की कीचड़-पट्टी में नहीं पड़ना चाहती।’ बता दें कि इस शो में स्वरा भास्कर से लेकर शहजाद पूनावाला समेत 15 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है।
स्वरा भास्कर के पति का राजनीतिक करियर
जानकारी के लिए बता दें कि फहद अहमद एक राजनेता और समाजवादी पार्टी के पूर्व युवा नेता हैं, जो महाराष्ट्र की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में फहद ने मुंबई की अणुशक्ति नगर सीट से NCP (शरदचंद्र पवार) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उनका मुकाबला NCP उम्मीदवार सना मलिक से हुआ जो पूर्व मंत्री नवाब मलिक की बेटी हैं, लेकिन वे यह सीट हार गए। फहद पहले समाजवादी पार्टी से जुड़े थे और महाराष्ट्र में युवा नेता के तौर पर काम कर चुके हैं। चुनावी राजनीति में आने से पहले वे छात्र आंदोलनों से जुड़े थे और विरोध प्रदर्शनों में अपनी भागीदारी के लिए जाने जाते थे। ऐसे, जब शहजाद ने स्वरा से कहा, ‘मेरे करियर की चिंता मत कीजिए। अपने पति की चिंता कीजिए’ तो लगा कि वे फहद के राजनीतिक करियर की बात कर रहे थे।
ये भी पढ़ें – ‘मुझे शर्मिंदगी हुई थी’, अयोध्या फैसले पर स्वरा भास्कर के बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, बोले- राजनीति करनी है तो वहां जाएं
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













