तेज गेंदबाज हर्षित राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। BCCI ने शुक्रवार को बताया कि राणा ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी में रिहैबिटेशन पूरा कर लिया है। वे चेन्नई में भारतीय टीम से जुड़ गए हैं। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 20 जून को सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला जाएगा। फिलहाल, भारतीय टीम 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। टीम ने पहले मैच में 7 विकेट और दूसरे में 170 रन से जीत हासिल की थी। राणा ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास किया राणा पिछले कुछ समय से BCCI के डॉक्टरों और फिजियोथेरेपिस्ट की निगरानी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस पर काम कर रहे थे। उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद टीम में शामिल किया। हर्षित के टीम से जुड़ने से भारत के पेस अटैक को मजबूती मिलेगी। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। अब तक तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा के पास है। अब कप्तान शुभमन गिल के पास चेन्नई की परिस्थितियों के अनुसार तीन पेसर्स का विकल्प होगा। टी-20 वर्ल्डकप से पहले चोटिल हुए थे राणा हर्षित राणा टी-20 वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में चोटिल हो गए थे। चोट गंभीर होने के कारण उनकी सर्जरी करानी पड़ी। इसी वजह से वह टी-20 वर्ल्ड कप और IPL नहीं खेल सके। तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे और हर्षित राणा। आखिर में हर्षित राणा का वनडे करियर देखिए ———————————————– वनडे सीरीज से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत ने अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, गिल-किशन के शतक भारत ने लखनऊ में खेले गए दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली। शुभमन गिल प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। पढ़ें पूरी खबर
Source link
हर्षित राणा तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल:चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे, टी-20 वर्ल्डकप से पहले चोटिल हुए थे | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











