हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा ‘नशेड़ी’ कहे जाने के बाद पूर्व विधायक एवं पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने पलटवार किया है। कृषि मंत्री चंद्र कुमार के बेटे नीरज भारती ने रविवार शाम एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री को डोप टेस्ट कराने की चुनौती दी। वीडियो में नीरज भारती ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश में डोप टेस्ट नहीं कराना चाहते, क्योंकि वहां टेस्ट को प्रभावित किए जाने की आशंका है। उन्होंने कहा कि वह चंडीगढ़ में डोप टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं। भारती ने मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा को भी डोप टेस्ट के लिए साथ लाने की बात कही। अजय वर्मा ने भी उन्हें डोप टेस्ट कराने की सलाह दी थी। मुख्यमंत्री पर निजी टिप्पणियां सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में नीरज भारती ने मुख्यमंत्री पर कई व्यक्तिगत टिप्पणियां भी कीं। उन्होंने कहा कि पहले वह सुक्खू को भाई मानते थे, लेकिन अब वह रिश्ता नहीं रहा। वीडियो के अंत में भारती ने कहा कि युवावस्था में शराब और सिगरेट का शौक हो सकता है, लेकिन एक उम्र के बाद इन आदतों को छोड़ देना चाहिए। CM सुक्खू ने कहा था ‘नशेड़ी’ दरअसल, मुख्यमंत्री सुक्खू ने मंगलवार शाम मीडिया के एक सवाल के जवाब में नीरज भारती का नाम लिए बिना कहा था, “कोई मसला नहीं है। नशेड़ी आदमी कोई बयान दे दें तो उसका क्या मसला है। उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।” मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद नीरज भारती ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कई दिनों से सरकार पर हमलावर भारती नीरज भारती पिछले पांच दिनों से फेसबुक के माध्यम से कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुक्खू पर लगातार निशाना साध रहे थे। उन्होंने सरकार और संगठन को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद पार्टी ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें छह वर्षों के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया। फेसबुक आईडी बंद कराने का आरोप नीरज भारती ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के दबाव में उनकी फेसबुक आईडी भी बंद करवा दी गई, जिसके जरिए वह लगातार सरकार की आलोचना कर रहे थे। हालांकि, उनके पिता और कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने भी सोशल मीडिया पर उनके लगातार हमलों को अनुचित बताया है।
Source link
हिमाचल CM को पूर्व MLA का डोप डेस्ट चेलेंज:चंडीगढ़ में कराने को तैयार, मुख्यमंत्री ने नीरज भारती को कहा था नशेड़ी | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











