हैदराबाद में गिरा सात मंजिला निर्माणाधीन मकान, 2 की मौत; दो घायल | ACTPnews

हैदराबाद में गिरा सात मंजिला निर्माणाधीन मकान, 2 की मौत; दो घायल


हैदराबाद: तेलंगाना का राजधानी हैदराबाद में सात मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिर गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद तुरंत मौके पर बचावकर्मी पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। बचाव अभियान में शामिल एक फायर अधिकारी ने बताया कि गाचीबोवली के अंजय्या नगर में ढही इमारत का मलबा हटाते समय दो शव बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि ‘विक्टिम लोकेशन सिस्टम’ डिवाइस का इस्तेमाल करके दोनों शवों का पता लगाया गया। 

मलबे में दबकर दो लोगों की मौत

निर्माणाधीन मकान का मलबा पास की अपार्टमेंट इमारतों पर गिरा, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा और दो लोग घायल हो गए। घायलों में से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपने फ्लैटों को नुकसान पहुंचने के बाद, कुछ निवासियों को इमारत खाली करने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर में उन्होंने तेज आवाज सुनी और देखा कि निर्माणाधीन इमारत ढह गई थी।

किया जा रहा था नियमों का उल्लंघन

हैदराबाद डिजास्टर रिस्पॉन्स एंड एसेट प्रोटेक्शन एजेंसी (HYDRAA) के कमिश्नर ए.वी. रंगनाथ ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि सात मंजिल और एक पेंटहाउस वाली यह इमारत लगभग 50-60 वर्ग गज के प्लॉट पर बनाई जा रही थी। उन्होंने कहा कि मरने वाले दोनों लोग मज़दूर थे। उन्होंने बताया कि ढही हुई इमारत और आस-पास की कुछ अन्य संरचनाएं एक ‘नाले’ के पास और जरूरी ‘सेटबैक’ (इमारत और प्लॉट की सीमा के बीच खाली जगह) छोड़े बिना बनाई गई थीं, जो नियमों का उल्लंघन है।

की जाएगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि HYDRAA और साइबराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन नियमों का उल्लंघन करके बनाई गई इमारतों को गिराने के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने नियमों का उल्लंघन करके बनाई गई इमारतों के निवासियों से उन्हें खाली करने का आग्रह किया और कहा कि ऐसी संरचनाएं केवल 50-60 वर्ग गज के प्लॉट पर बनाई गई थीं। रंगनाथ ने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि ढही हुई इमारत का मालिक नियमों का उल्लंघन करके ऐसी ही अन्य संरचनाएं बनाने में शामिल था, जिनमें IT कर्मचारियों और अन्य लोगों के लिए कमर्शियल हॉस्टल के तौर पर इस्तेमाल होने वाली इमारतें भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि HYDRAA मालिक की भूमिका की जांच करेगा और CMC के साथ मिलकर ऐसी संरचनाओं को गिराएगा।

वहीं CMC कमिश्नर जी. श्रीजना ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि इमारत को चार महीने पहले जब्त कर लिया गया था, लेकिन शुक्रवार को निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया था। उन्होंने कहा कि अधिकारी आगे की कार्रवाई करते, उससे पहले ही यह ढह गई। कमिश्नर ने कहा कि ऐसी संरचनाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

‘पश्चिम बंगाल में वंदे मातरम गाना होगा, राष्ट्रवाद से कोई समझौता नहीं’, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने दिया बयान

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports