Damoh Futera | Silver Coins Found with Queen Victoria, George V Images | ACTPnews

मकान निर्माण के दौरान मजदूरों को खुदाई में पीतल का पॉट मिला।


मकान मालिक के पास पहले 42 फिर 60 सिक्के और मिले।

मध्यप्रदेश के दमोह में मकान निर्माण के दौरान खुदाई में ब्रिटिशकालीन चांदी के सिक्के मिलने का मामला सामने आया है। मजदूरों के हिस्सेदारी मांगने पर विवाद बढ़ा तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। जांच में पहले 42 और बाद में 60 और सिक्के बरामद हुए।

.

कुल 102 सिल्वर कॉइन मिलने के बाद पुलिस ने मकान मालिक आलोक सोनी पर दफिना एक्ट और BNS की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मजदूरों का दावा है कि मौके से 35 किलो से ज्यादा चांदी के सिक्के और चांदी की रॉड निकली थीं।

मामला शनिवार दोपहर का है। सूचना मिलने के बाद रविवार को कोतवाली टीआई मनीष कुमार, तहसीलदार रोबिन सिंह, नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी और पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिस पिलर की खुदाई में सिक्के मिले थे, वहां निरीक्षण किया गया।

पुलिस ने मकान मालिक के पास से पहले 42 और बाद में तलाशी के दौरान 60 और चांदी के सिक्के बरामद किए। कुछ सिक्के सामने बने मकान में स्टील के डिब्बे में छिपाकर रखे गए थे। सिक्कों पर महारानी विक्टोरिया और जॉर्ज पंचम की तस्वीर बनी है। पुरातत्व विभाग के अनुसार ये 18वीं-19वीं शताब्दी के ब्रिटिशकालीन सिक्के हैं। कीमत का आकलन अभी नहीं हुआ है।

3 तस्वीरें देखिए….

मकान निर्माण के दौरान मजदूरों को खुदाई में पीतल का पॉट मिला।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों को भी बुलाया गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों को भी बुलाया गया।

खुदाई करने पर मिट्टी से कई चांदी के सिक्के और कुछ चांदी की रॉड निकलीं।

खुदाई करने पर मिट्टी से कई चांदी के सिक्के और कुछ चांदी की रॉड निकलीं।

मजदूर बोले- बाल्टी भरकर ले गया मालिक

हथना गांव के मजदूर हीरा पटेल ने बताया कि खुदाई के दौरान पहले पीतल का कलश मिला, जिसमें एक चांदी का सिक्का था। आगे खुदाई करने पर मिट्टी से बड़ी संख्या में चांदी के सिक्के और कुछ चांदी की रॉड निकलीं।

मजदूरों का आरोप है कि मकान मालिक आलोक सोनी ने सभी सिक्के बाल्टी में भरकर रख लिए। हिस्सा मांगने पर उन्हें 500 रुपए देकर भगा दिया गया। बाद में उन्होंने गांव जाकर पूर्व सरपंच मुरारी तिवारी को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सिक्के मिलने वाली जगह का मुआयना करती पुलिस और पुरातत्व विभाग के अधिकारी।

सिक्के मिलने वाली जगह का मुआयना करती पुलिस और पुरातत्व विभाग के अधिकारी।

पुलिस बोली- मकान मालिक ने दी झूठी जानकारी सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि मजदूर मनोहर काछी, ओमप्रकाश अठ्या और हीरा पटेल की शिकायत पर जांच की गई। शुरुआत में आलोक सोनी ने सिर्फ 42 सिक्के मिलने की जानकारी दी थी, लेकिन मजदूरों के दावे के बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। तलाशी में 60 और सिक्के बरामद हुए।

जांच में यह भी सामने आया कि मकान मालिक ने न तो प्रशासन को सूचना दी और न ही सिक्के जमा करवाए। पुलिस का कहना है कि उन्होंने तथ्य छिपाने और गुमराह करने की कोशिश की। इसी आधार पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

मकान मालिक का दावा- मजदूर दबाव बना रहे मकान मालिक आलोक सोनी का कहना है कि यह उनका पैतृक मकान है। खुदाई में केवल 42 चांदी के सिक्के मिले थे। मजदूर ज्यादा हिस्सा लेने के लिए 35 किलो चांदी मिलने जैसी झूठी बातें फैला रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed