अमेरिकी विदेशी मंत्री पत्नी के साथ ताजमहल पहुंचे:डायना बेंच पर फोटो खिंचवाई, गाइड से ताज को लेकर सवाल पूछे; यहां से जयपुर जाएंगे | ACTPnews

अमेरिकी विदेशी मंत्री पत्नी के साथ ताजमहल पहुंचे:डायना बेंच पर फोटो खिंचवाई, गाइड से ताज को लेकर सवाल पूछे; यहां से जयपुर जाएंगे

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो पत्नी जीनेट रूबियो के साथ सोमवार सवा सुबह 10 बजे ताजमहल पहुंचे। इस दौरान मार्को काले कोट-पैंट और जेनेट ग्रे कलर के गाउन में नजर आईं। 41°C तापमान में दोनों काला चश्मा पहनकर ताज को निहारते नजर आए। उन्होंने गाइड नितिन गुप्ता से ताजमहल को लेकर कई सवाल किए। इसके बाद मार्को और जीनेट रूबियो ने डायना चेयर पर बैठकर फोटो खिंचवाई। इसके बाद भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी उनके बगल में बैठ गए। फिर तीनों ने साथ में फोटो खिंचवाई। रूबियो के साथ करीब 60 लोगों का प्रतिनिधिमंडल भी आगरा पहुंचा है। इससे पहले खेरिया एयरपोर्ट पर कमिश्नर दीपक कुमार और डीएम मनीष बंसल ने रूबियो को रिसीव किया। यहां से रूबियो सीधे ताजमहल पहुंचे। गोल्फ कार्ट में बैठकर ताज परिसर तक गए। रूबियो और उनका प्रतिनिधिमंडल करीब 1 घंटे तक ताज परिसर में घूमेंगे। दौरे से पहले ही ताजमहल में बैरिकेडिंग कर दी गई। अंदर मौजूद टूरिस्टों को बाहर कर दिया गया। ताजमहल से निकलकर रूबियो होटल अमर विलास में लंच करेंगे। दोपहर 12:50 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना होंगे। इससे पहले रविवार को एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक सुरक्षा व्यवस्था और रूट का रिहर्सल किया गया था। 5 तस्वीरें… भारत-अमेरिका में तनाव के बीच दौरे के मायने समझिए- रूबियो शनिवार से 4 दिन के भारत दौरे पर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सेवा तीर्थ में मुलाकात की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से पीएम मोदी को अमेरिका आने का न्योता दिया था। रूबियो का भारत दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब पिछले साल के मध्य से भारत-अमेरिका संबंधों में कुछ मुद्दों को लेकर तनाव देखा गया था। माना जा रहा है कि इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के रिश्तों को फिर से मजबूत करना है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के आगरा दौरे के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *