मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। शुरूआती जांच के मुताबिक बदमाश बाइक पर आए थे। जिसके बाद अमृतसर के पॉश इलाके हॉली सिटी में उन्होंने कपिल शर्मा के घर के बाहर 2 राउंड फायर किए। इसके बाद वह मौके से फरार हो गए। फायरिंग का पता चलते ही पुलिस टीमें उनके घर पहुंची। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस की ओर से आसपास के लोगों के बयान दर्ज किया जा रहे हैं। इसके साथ ही सिक्योरिटी गार्ड से भी पूछताछ की जा रही है। फायरिंग के वक्त घर पर कौन-कौन था, इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। कपिल फिलहाल परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लिया
फायरिंग के बाद पुलिस ने कपिल शर्मा के घर और आसपास के VIP घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले ली है। इसके जरिए हमलावरों के रूट और उनकी पहचान के बारे में सुराग जुटाए जा रहे हैं। अभी हमलावरों की मंशा के बारे में नहीं चल पाया है। कनाडा में स्थित ‘Kap’s Cafe’ पर भी हो चुकी है गोलीबारी
यह पहली बार नहीं है जब कपिल शर्मा या उनसे जुड़ी किसी प्रॉपर्टी को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले कनाडा के सरे शहर में स्थित उनके मशहूर ‘Kap’s Cafe’ के बाहर भी कई बार गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं। कनाडा में हुई उन वारदातों की जिम्मेदारी कुछ खालिस्तानी समर्थक तत्वों ने ली थी। अब घर पर हुई फायरिंग में पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस घटना के तार भी उन्हीं पुराने मामलों या किसी अंतरराष्ट्रीय फिरौती/धमकी से जुड़े हैं। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Source link
अमृतसर में कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर पर फायरिंग:बाइक पर आए हमलावर, पुलिस ने इलाका सील किया, CCTV कब्जे में लिए | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











