मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को धार पहुंचे। उन्होंने ऐतिहासिक भोजशाला में मां वाग्देवी के दर्शन-पूजन किए। यहां सरस्वती लोक और भोज शोध संस्थान बनाने की ऐलान किया। उन्होंने भोजशाला आंदोलन में शहीद हुए तीन बलिदानियों लक्ष्मण सिंह पंचघाटी, बनसिंह अमझेरा, अंतर सिंह के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। भोज शोध संस्थान बनाने का ऐलान भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि “साढ़े सात सौ साल के संघर्ष के बाद भोजशाला को लेकर जो निर्णय आया है, उसके लिए धारवासी बधाई के पात्र हैं।” उन्होंने ‘जय जय सियाराम’ के उद्घोष के साथ भाषण की शुरुआत की और कहा कि गंगा दशहरा पर उन्हें भोजशाला में मां वाग्देवी के दर्शन का सौभाग्य मिला। शहीद परिवारों का मंच पर सम्मान सीएम ने भोजशाला आंदोलन में शहीद हुए तीनों बलिदानियों के परिजनों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि भी दी गई। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक नीना विक्रम वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। धार का इतिहास अब बदलने लगा है मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने भगवान राम के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 की बसंत पंचमी के बाद धार का इतिहास बदलने लगा है। धार विकास की दौड़ में पीछे रह गया था, लेकिन अब भोजशाला क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा दी जाएगी। भोजशाला लोक और भोज शोध संस्थान इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम होंगे। मोतीबाग चौक पर विकास कार्यों का लोकार्पण भोजशाला कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मोतीबाग चौक पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। साथ ही सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ भी वितरित किए गए। सीएम ने देवी सागर तालाब पहुंचकर ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ और ‘गंगा दशहरा’ कार्यक्रम के तहत श्रमदान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में करोड़ों रुपए की लागत से जल संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें भोजशाला में 700 साल बाद नमाज नहीं, सिर्फ पूजा मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला में करीब 700 साल बाद परिसर में नमाज नहीं, सिर्फ पूजा हुई। भोज उत्सव समिति ने शुक्रवार को वाग्देवी की प्रतिमा स्थापित कर दर्शन-पूजन कराया। मंदिर में सुबह से बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी थी। वाग्देवी मंदिर में कारसेवकों के परिजनों का सम्मान भी किया गया…पूरी खबर पढ़ें।
Source link
CM बोले- धार के भोजशाला में बनेगा सरस्वती लोक:भोज शोध संस्थान भी बनाएंगे; आंदोलन में 3 शहीदों के परिवारों को 5-5 लाख की सहायता | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











