राहुल गांधी ने शु्क्रवार को X पर एक वीडियो पोस्ट कर E20-पेट्रोल पर सवाल उठाए। राहुल ने करीब 53 सेकेंड का वीडियो जारी किया। वीडियो में राहुल कार की पेट्रोल टंकी खोलते नजर आए। ढक्कर उठाकर अंदर झांका और कहा कि नॉर्मली हम कहते हैं कि दाल में काला है लेकिन यहां पूरी दाल ही काली है। इस समय देश में करप्शन की लाइन लगी है। उनमें से एक E20 ईंधन का मामला है। इसके चलते लोगों की कार और स्कूटर खराब हो रहे हैं। हम इस मुद्दे को उठाएंगे। राहुल का पूरा वीडियो नीचे देखें… सरकार बोली- कुछ लोग E20 को लेकर बेवजह विवाद पैदा कर रहे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को दिल्ली में कहा है कि भारत का बायोफ्यूल ब्लेंडिंग प्रोग्राम बहुत अच्छा काम कर रहा है। नतीजे काफी बेहतर रहे हैं। कुछ लोग E20 को लेकर बेवजह विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उधर भारत सरकार ने साफ किया है कि पेट्रोल में मिलाया जाने वाला एथेनॉल पूरी तरह से घरेलू स्रोतों से ही लिया जा रहा है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने 6 अगस्त को जारी प्रेस नोट में कहा कि अमेरिका से बड़े पैमाने पर एथेनॉल आयात करने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारत ईंधन मिश्रण कार्यक्रम के लिए अमेरिकी एथेनॉल खरीदने पर विचार कर रहा है। भारत में क्यों हो रहा है E20 पेट्रोल का विरोध? भारत में 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल के इस मिश्रण (E20) का विरोध हो रहा है। खासकर 2023 से पहले बनी पेट्रोल गाड़ियों के मालिक परेशान हैं। उनका दावा है कि इस फ्यूल से गाड़ियों का माइलेज कम हो रहा है, मेंटेनेंस का खर्च बढ़ गया है। इंजन के पार्ट्स जल्दी खराब हो रहे हैं। E20 ईंधन के विरोध में AAP का देशभर में अभियान आम आदमी पार्टी (AAP) E20 ईंधन के विरोध में देशभर में टाउन हॉल का आयोजन करेगी। पार्टी ने शुक्रवार को घोषणा की कि यह अभियान 8 अगस्त से शुरू होगा। इसका मकसद वाहन मालिकों से बातचीत करना और इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल से जुड़ी समस्याओं पर फीडबैक जुटाना है। पार्टी के अनुसार, यह अभियान 8 अगस्त को पश्चिम बंगाल से शुरू होगा। इसके बाद 9 अगस्त को गुजरात और हरियाणा, 11 अगस्त को तेलंगाना और 17 अगस्त को छत्तीसगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ——————————- ये खबर भी पढ़ें… केजरीवाल बोले- 30 करोड़ गाड़ियों को ‘कबाड़’ बना रही सरकार आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने29 जुलाई को कहा कि देश की सड़कों पर 2023 से पहले की बनी लगभग 30 करोड़ गाड़ियां दौड़ रही हैं, जिन्हें मोदी सरकार E-20 पेट्रोल का इस्तेमाल करवाकर कबाड़ बनाने पर तुली हुई है। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
राहुल ने कार की टंकी खोली, E20-पेट्रोल पर सवाल उठाए:कहा- ये कार-स्कूटर खराब कर रहा; दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-
-

राहुल बोले- महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पास हुआ:रिजिजू से पूछा- 3 साल बाद भी लागू क्यों नहीं, परिसीमन से क्यों जोड़ा | ACTPnews
-
-

प्रदीप रावत की प्रेयर मीट में फूट-फूटकर रोया बेटा विक्रम, पिता को याद कर कांपने लगे हाथ-पैर, बोलते-बोलते रुंधा गला | ACTPnews
-

पाकिस्तान-सऊदी-तुर्किये के बीच रक्षा समझौता साइन:एक पर हमला तीनों पर माना जाएगा; साझा ट्रेनिंग और सुरक्षा सहयोग बढ़ेगा | ACTPnews









