पन्ना जिले के अजयगढ़ जनपद से हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक खेत पर कुएं की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई। इससे पांच मजदूर मलबे में दब गए। राहत और बचाव कार्य के दौरान अब तक एक मजदूर का शव बाहर निकाल लिया गया है, जबकि चार अन्य मजदूरों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है। हादसा मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बीहरपुरवा के नयापुरवा में हुआ। देखिए हादसे के बाद रेस्क्यू की तस्वीरें पानी पीने बाहर आए 2 मजदूर और पीछे से ढह गया कुआं जानकारी के मुताबिक, नयापुरवा निवासी बिन्नू अहिरवार के खेत पर लगभग 10 दिनों से सात मजदूर कुएं की खुदाई का काम कर रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे दो मजदूर पानी पीने के लिए कुएं से बाहर निकलकर ऊपर आए ही थे। उनके ऊपर पहुंचते ही कुएं की कमजोर और गीली मिट्टी अचानक भरभरा कर नीचे ढह गई। कुएं के भीतर गहराई में काम कर रहे पांच मजदूर मलबे के नीचे पूरी तरह दब गए। पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची दबे मजदूरों में चुन्नू यादव, राजकुमार यादव, आशीष यादव, चुनवाद पाल सहित एक अन्य मजदूर शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग की टीम और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद मजदूर राजकुमार यादव का शव मलबे से बाहर निकाला गया है। प्रशासन की टीम जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से शेष चार मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
Source link
पन्ना में कुआं धंसा, मलबे में 5 मजदूर दबे:एक का शव बाहर निकाला, 4 को बचाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











