मुंबई की सोसायटी में बकरे लाने पर विवाद से तनाव:दो पक्षों में मारपीट, चाकू से हमले का आरोप, इलाके में पुलिस बल तैनात | ACTPnews

मुंबई की सोसायटी में बकरे लाने पर विवाद से तनाव:दो पक्षों में मारपीट, चाकू से हमले का आरोप, इलाके में पुलिस बल तैनात

मुंबई के मीरा रोड स्थित पूनम क्लस्टर सोसायटी में ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के लिए लाए गए बकरों को मंगलवार को कैंपस से बाहर ले जाया गया। यहां बकरों की कुर्बानी के लिए सोमवार को बनाया गया शेड हिंदू पक्ष की शिकायत पर नगर निगम ने हटा दिया था। इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने दोबारा शेड बनाना शुरू कर दिया था। हिंदू पक्ष ने इसका विरोध किया। विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। इससे वहां तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया। सोसायटी में बकरे होने की खबर मिलते ही मंगलवार को हिंदू संगठन के लोग वहां पहुंचकर विरोध करने लगे। इसके बाद बकरों को बाहर ले जाया गया। इलाके में भारी पुलिसबल तैनात है और लोगों से शांति से त्योहार मनाने की अपील की गई है। घटना के फोटो: VHP कार्यकर्ता ने चाकू से हमले का आरोप लगाया इसी बीच, विश्व हिंदू परिषद के समन्वयक हर्ष सिंह ने दावा किया कि विवाद के दौरान उन पर चाकू से हमला हुआ। हर्ष सिंह ने ANI से कहा, “कल रात करीब 8 बजे पूनम क्लस्टर सोसायटी में 40 से 50 से ज्यादा बकरे लाए गए थे। इससे कई समस्याएं पैदा हुईं, यहां तक कि वरिष्ठ नागरिकों को सांस लेने में भी दिक्कत हुई। मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने भी इसकी अनुमति नहीं दी थी। बकरे यहां अवैध तरीके से लाए गए थे। हम सोसायटी के लोगों के साथ इसी मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे। कुछ देर बाद एक व्यक्ति आया और उसने चाकू निकालकर हमला करने की कोशिश की। इससे मेरे हाथ पर कट लगा। उन्होंने कहा, “हम पुलिस स्टेशन गए और FIR दर्ज कराई, लेकिन उसमें हत्या के प्रयास की धारा शामिल नहीं की गई। हमारी मुख्य मांग है कि आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया जाए।”
पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। सोमैया का आरोप-डर का माहौल बनाने की कोशिश इस मामले पर BJP नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि हिंदू बहुल इलाकों में डर का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन बकरों को हटाने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कार्रवाई कर रहा है। धार्मिक गतिविधियां तय स्थानों पर ही होनी चाहिए। सोमैया ने पत्रकारों से कहा, “कुछ मुस्लिम नेता यहां ‘नया पाकिस्तान’ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। तीन सप्ताह पहले इसी इलाके में एक सुरक्षा गार्ड की हत्या की कोशिश की गई थी। हम किसी भी हालत में हिंदू बहुल इलाकों में जबरन घुसपैठ, वहां बकरों की कुर्बानी या हिंदू परिवारों के बीच डर का माहौल बनाने की अनुमति नहीं देंगे। मुंबई नगर निगम की जिम्मेदारी है कि कुर्बानी के लिए तय बाजार और उचित व्यवस्था की जाए। हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, रिहायशी सोसायटियों या खुले सार्वजनिक स्थानों पर बकरों की कुर्बानी नहीं होने दी जाएगी। बकरे यहां जानबूझकर डर का माहौल बनाने के लिए लाए गए थे। पुलिस ने अब शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। ——————————————— ये खबर भी पढ़ें: जनसंख्या में जहां अचानक बदलाव आया, वहां की जांच होगी:केंद्र सरकार ने कमेटी बनाई; गृह मंत्री शाह बोले– घुसपैठ देश के लिए बड़ी चुनौती केंद्र सरकार ने देश की आबादी में हो रहे असामान्य बदलाव की स्टडी के हाई-लेवल कमिटी का गठन किया है। जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (रिटा) को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने X पोस्ट में कहा- यह कमिटी अवैध घुसपैठ और अन्य असामान्य कारणों से पूरे भारत में हो रहे जनसंख्या में बदलाव का आकलन करेगी। साथ ही धार्मिक और सामाजिक समुदायों के स्तर पर असामान्य बदलाव के पैटर्न की स्टडी करके समाधान भी पेश करेगी। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *