IMD Weather Nautapa Heatwave Alert Photos Update; MP UP Punjab | Delhi Rajasthan Maharashtra | ACTPnews

IMD Weather Nautapa Heatwave Alert Photos Update; MP UP Punjab | Delhi Rajasthan Maharashtra


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Nautapa Heatwave Alert Photos Update; MP UP Punjab | Delhi Rajasthan Maharashtra Banda Bhopal Temperature

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

तेज गर्मी से जूझ रहे देश के 80-90% हिस्से में 29 मई से 5 जून तक प्री-मानसून बारिश हो सकती है। यह बारिश इसलिए अहम है, क्योंकि मानसून अभी केरल नहीं पहुंचा है। यहां 14 तय स्टेशनों में लगातार दो दिन 2.5 mm बारिश होने पर मानसून पहुंचने का ऐलान किया जाता है।

मौसम विभाग ने 26 मई को मानसून पहुंचने का अनुमान लगाया था, लेकिन यहां नमी कमजोर होने से मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है। वहीं, दक्षिण-मध्य अरब सागर में चक्रवाती सर्कुलेशन से भी बादल कमजोर हुए हैं।

यूरोप की मौसम एजेंसी यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स ने सैटेलाइट, समुद्री और वायुमंडलीय डेटा को मिलाकर भारत में 15 दिनों की बारिश का पूर्वानुमान निकाला है। इसमें अगले 8 दिनों में दक्षिण भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर और बंगाल की खाड़ी के इलाकों में ज्यादा बारिश के संकेत हैं।

मौसम की डिटेल जानने से पहले नौतपा में सेहत का ख्याल रखने वाली यह खबर पढ़ लीजिए…

नौतपा में घर से निकलते हुए सावधान: ये 7 चीजें साथ रखें, 11 सावधानियां जरूर बरतें, इन 9 संकेतों को इग्नोर न करें

मई के आखिरी सप्ताह में सूर्य की किरणें भारत के बड़े हिस्से पर लगभग सीधी पड़ती हैं। इससे जमीन तेजी से गर्म होती है और तापमान बढ़ जाता है। नौतपा की तेज गर्मी और लू से बचने के लिए बाहर निकलते समय कुछ जरूरी चीजें साथ रखें, ताकि शरीर हाइड्रेट रहे और धूप का असर कम हो। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश का बांदा में 47.4°C पारा, फिर देश में सबसे गर्म

उत्तर प्रदेश का बांदा एक बार फिर मंगलवार को देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां पारा 47.4°C पहुंच गया। लगातार नवें दिन यहां तापमान 47°C के पार पहुंचा। बांदा के अलावा उत्तर प्रदेश के पांच और जिलों में तापमान 45°C से ज्यादा रहा, इनमें उरई 45.8°C, झांसी 45.5°C, प्रयागराज 45.4°C, आगरा 45.3°C और हमीरपुर 45.2°C शामिल हैं।

राजस्थान का श्रीगंगानगर 47°C तापमान के साथ देश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। बीकानेर और फलोदी में अधिकतम तापमान 46°C रहा। जैसलमेर में 45.6°C और कोटा में 45.4°C रहा। जयपुर में भी 43.2°C था।

महाराष्ट्र के कई जिलों में भी तापमान 45°C से ऊपर पहुंच गया। ब्रह्मपुरी में पारा 46.6°C पहुंचा, जो सामान्य से 3.5°C था। इसके अलावा चंद्रपुर में 46.4°C, वर्धा में 46°C, नागपुर के सोनेगांव में 45.5°C और गोंदिया में 45.2°C रहा।

हरियाणा में सिरसा 46°C, रोहतक में 45.6°C और पंजाब के बठिंडा में 45.8 तक पहुंचा। दिल्ली में भी अधिकतम तापमान 43.5°C रहा, जो सामान्य से 3.1°C ज्यादा था।

28 मई

  • छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा, पंजाब, तेलंगाना और यूपी में हीटवेव का अलर्ट है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में गर्मी रहेगी।
  • गुजरात और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।
  • हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब में ओले गिरने के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट।
  • बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, यूपी समेत कई राज्यों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना।

29 मई

  • राजस्थान के कुछ हिस्सों में हीटवेव का असर जारी रह सकता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और मध्य भारत के कई इलाकों में गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
  • गुजरात और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।
  • हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़-दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आंधी और कुछ जगह ओले गिरने का अलर्ट है। कई इलाकों में तापमान 3°C से 7°C तक गिर सकता है।
  • बिहार, पश्चिम बंगाल, यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ जगह हल्की बारिश की संभावना है।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

जम्मू में गर्मी के बीच बच्चे बाल्टी और बोतल में पानी भरकर ले जाते हुए।

जम्मू में गर्मी के बीच बच्चे बाल्टी और बोतल में पानी भरकर ले जाते हुए।

यूपी के कानुपर में महिलाओं ने धूप से बचने के लिए छाता का इस्तेमाल किया।

यूपी के कानुपर में महिलाओं ने धूप से बचने के लिए छाता का इस्तेमाल किया।

यूपी के प्रयागराज में युवक धूप से बचने के लिए कपड़े का सहारा लेते हुए।

यूपी के प्रयागराज में युवक धूप से बचने के लिए कपड़े का सहारा लेते हुए।

राजस्थान के जयपुर में नौतपा के बीच सड़क पर चार ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को एक छाते का सहारा लेना पड़ा।

राजस्थान के जयपुर में नौतपा के बीच सड़क पर चार ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को एक छाते का सहारा लेना पड़ा।

राज्यों से मौसम की खबरें…

1. राजस्थान: कल से बारिश का अलर्ट, पारा फिर 47°C; आज 5 जिलों में हीटवेव की चेतावनी

राजस्थान में मौसम विभाग ने 27 मई को 5 जिलों में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 28 मई से 30 मई तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। श्रीगंगानगर में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी, कोटा समेत कई जिले मंगलवार सीवियर हीटवेव की चपेट में रहे। पूरी खबर पढ़ें…

2. मध्य प्रदेश: 16 शहरों में पारा 44°C पार,खजुराहो सबसे गर्म, नौतपा में 2 दिन गिरा पानी

एमपी में नौतपा के शुरुआती 2 दिन आंधी-बारिश का दौर रहा। वहीं, 28 मई से लगातार 3 दिन तक प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बारिश होने का अलर्ट है। भोपाल के मौसम केंद्र की मानें तो यह प्री-मानसून की दस्तक है। 10 से 16 जून के बाद प्रदेश में मानसून एंट्री कर सकता है। खजुराहो समेत 16 शहरों में पारा 44°C पार निकल गया। पूरी खबर पढ़ें…

3. बिहार: 24 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; गर्मी से जहानाबाद में 5वीं तक के स्कूल बंद

बिहार के 24 जिलों में आज आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पिछले 24 घंटे में खगड़िया में बारिश हुई। बेगूसराय में बादल छाए रहे और मौसम सुहावना रहा। पटना में उमस थी लेकिन गर्मी की तपिश कम रही। इधर, गर्मी को देखते हुए जहानाबाद में 5वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

4. उत्तर प्रदेश: 24 घंटे बाद आंधी बारिश का अलर्ट: चक्रवात के चलते तापमान में गिरावट

नौतपा की भीषण गर्मी और लू से झुलस रहे उत्तर प्रदेश को 28 मई से राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी यूपी के 23 जिलों में ओले गिर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

5. पंजाब: आज हीटवेव का अलर्ट, कल से बदलेगा मौसम; बारिश के साथ ओले गिरेंगे

पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। 28 मई से मौसम में बदलाव की संभावना है। बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान पंजाब में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 45.8°C सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

6. उत्तराखंड: पहाड़ों में बारिश की संभावना, पिथौरागढ़ में ओले गिरे, मैदानों में पारा सामान्य से ऊपर

उत्तराखंड के पहाड़ों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल है। मंगलवार को पिथौरागढ़ में ओले और बागेश्वर में बारिश हुई। वहीं मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। काशीपुर 43°C के साथ सबसे गर्म रहा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *