[ad_1]
अजमेर में स्कॉर्पियो में आग लगने से पूर्व सरपंच मां-बेटे सहित 4 लोग जिंदा जल गए। घटना शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर बोराड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह 5.30 बजे की है। पुलिस के अनुसार हादसा श्रीरामपुरा गांव में हुआ। इसमें पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी, उनकी मां और पूर्व सरपंच पूसी देवी, पत्नी सुरज्ञान देव और भांजी महिमा की मौत हो गई। वहीं, सुरज्ञान देवी जिला परिषद मेंबर थीं। जानकारी के अनुसार पूसीदेवी के सीने में दर्द हो रहा था। इसलिए रामसिंह उन्हें लेकर हॉस्पिटल जा रहे थे। हालांकि, पुलिस झगड़े और हत्या की आशंका के एंगल से भी जांच कर रही है। देखिए हादसे के PHOTOS… हत्या के एंगल से भी की जा रही है जांच- SP पुलिस के अनुसार पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी श्रीरामपुरा गांव के ही रहने वाले थे। घटना गांव से 1 किलोमीटर दूर हुई है। पूर्व सरपंच की पत्नी और जिला परिषद सदस्य सुरज्ञान देवी के गले पर खून के निशान मिले हैं। वहीं, घर की जांच में पुलिस को 2 ईंटें और खून के निशान भी मिले हैं। जांच में मौके पर माचिस मिली है, पास ही ट्रैक्टर से डीजल निकालने की बात भी सामने आई। घर पूरी तरह धोया हुआ था। पूछताछ के लिए पुलिस मृतक रामसिंह की दूसरी पत्नी, बेटे व परिवार को थाने ले कर गई है। अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस इसे हत्या मानकर ही इन्वेस्टिगेट कर रही है। दूसरी पत्नी और बेटे से पूछताछ इनपुट सहयोग: प्रकाश सिंधी अरई …. कार में आग लगने से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… राजस्थान में जिंदा जल गया MP का परिवार:कार्टन में भरकर लाई गई 5 लोगों की अस्थियां; बेटी बोली– लौटकर गंगा स्नान करने जाना था अलवर में श्योपुर के एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जल गए थे। एक अर्थी पर कार्टन रखकर शव यात्रा निकाली गई। खेत में एक ही चिता पर पांचों कार्टन रखकर अंतिम संस्कार किया गया। पूरी खबर पढ़िए…
[ad_2]
Source link













