ट्रम्प बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा:अमेरिका नाकेबंदी हटाएगा, होर्मुज में टोल भी नहीं लगेगा; समझौते पर जल्द फैसला लेंगे | ACTPnews

ट्रम्प बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा:अमेरिका नाकेबंदी हटाएगा, होर्मुज में टोल भी नहीं लगेगा; समझौते पर जल्द फैसला लेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ संभावित समझौते की कई शर्तों का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट जहाजों के लिए पूरी तरह खुला रहेगा और वहां किसी तरह का टोल नहीं लगाया जाएगा। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी हटा रहा है। होर्मुज में बिछाई गई सभी समुद्री माइंस हटाई जाएंगी। अमेरिका पहले ही कई माइंस को नष्ट कर चुका है और बाकी माइंस हटाने की जिम्मेदारी ईरान पूरी करेगा। ट्रम्प ने बताया कि ईरान का संवर्धित यूरेनियम भी नष्ट किया जाएगा। यह पहाड़ों के नीचे दबे परमाणु ठिकानों में मौजूद है, जिन्हें 11 महीने पहले अमेरिकी B-2 बॉम्बर्स ने निशाना बनाया था। इसे अमेरिका, चीन, ईरान और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की मदद से इस सामग्री को बाहर निकालकर नष्ट किया जाएगा। ट्रम्प ने कहा कि अब वह व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में बैठक कर रहे हैं और समझौते पर अंतिम फैसला जल्द लेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के पास 60% तक संवर्धित 440 किग्रा यूरेनियम मौजूद है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. होर्मुज टोल पर अमेरिका की चेतावनी- अमेरिका ने ओमान को चेतावनी दी कि अगर उसने होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की टोल वसूली व्यवस्था का साथ दिया, तो शामिल देशों, कंपनियों और लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। 2. ट्रम्प की ईरान नीति पर सवाल- डेमोक्रेटिक सीनेटर क्रिस मर्फी ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन लगातार गलत फैसले ले रहा है और ओमान को दी गई धमकी दिखाती है कि ईरान युद्ध नियंत्रण से बाहर जा रहा। 3. खामेनेई का अमेरिका-इजराइल पर आरोप- ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई ने कहा कि अमेरिका और इजराइल सैन्य मोर्चे पर नाकाम रहने के बाद अब ईरान को अंदर से तोड़ने की कोशिश कर रहे। 4. ईरानी अथॉरिटी पर अमेरिकी प्रतिबंध- अमेरिका ने ईरान की नई पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी पर प्रतिबंध लगाए। ईरान इसके जरिए जहाजों की जानकारी लेने और होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने पर टोल वसूलने की तैयारी कर रहा है। 5. अमेरिकी एयरबेस पर हमले का दावा- IRGC ने दावा किया कि उसने अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल हमला किया। ईरान के मुताबिक, यह कार्रवाई बंदर अब्बास एयरपोर्ट के पास हुए अमेरिकी हमले के जवाब में की गई। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *