Lucknow Charbagh Railway Station Accident Video Update; Tin Shed | ACTPnews

चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म का 60-70 फीट का टिन शेड अचानक गिर पड़ा। हादसे से ठीक पहले एक ट्रेन गुजरी थी, ऐसे में यात्रियों की भीड़ कम थी। - Dainik Bhaskar


लखनऊ18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म का 60-70 फीट का टिन शेड अचानक गिर पड़ा। हादसे से ठीक पहले एक ट्रेन गुजरी थी, ऐसे में यात्रियों की भीड़ कम थी।

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 का टिन शेड शुक्रवार सुबह 8 बजे गिर गया। हादसे में टीटीई और 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। RPF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रेलवे ने निर्माण और सुपरविजन में लापरवाही मानते हुए ईपीसी कॉन्ट्रैक्टर पर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। इंजीनियरिंग अफसर (असिस्टेंट इंजीनियर), प्रोजेक्ट इंजीनियर और वर्क्स सुपरवाइजर को सस्पेंड किया गया, जबकि प्रोजेक्ट टीम लीडर को हटा दिया गया।

घटना की जांच के लिए तीन वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी गठित की जा रही है। इसी प्लेटफॉर्म पर हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस (13037) पहुंच गई थी, जिसे बाद में रुकवा लिया गया। अधिकारियों ने मौके पर क्रेन मंगवाई, जिससे टिन शेड का नीचे गिर चुका हिस्सा बाहर निकाला गया।

सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्टेशन का रेनोवेशन चल रहा है। जिन पिलर्स के सहारे और रेलिंग से टिन शेड कसा था, उसे कुछ जगहों से खोल दिया गया था। इस वजह से प्लेटफॉर्म नंबर- 5 के टिन शेड का सपोर्ट कमजोर हो गया था। इसके चलते टिनशेड गिर गया।

3 तस्वीरें देखिए…

शेड गिरने से टीटीई भूपेंद्र के पैर फंस गए। पुलिसकर्मियों ने शेड को किसी तरह उठाया, इसके बाद टीटीई को निकाला जा सका।

शेड गिरने से टीटीई भूपेंद्र के पैर फंस गए। पुलिसकर्मियों ने शेड को किसी तरह उठाया, इसके बाद टीटीई को निकाला जा सका।

प्लेटफॉर्म खाली करा लिया गया। क्रेन टिन शेड को उठाया जा रहा है।

प्लेटफॉर्म खाली करा लिया गया। क्रेन टिन शेड को उठाया जा रहा है।

प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस पहुंच गई थी। शेड गिरने वाली जगह से कुछ दूर पहले ही इसे रुकवाया गया।

प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस पहुंच गई थी। शेड गिरने वाली जगह से कुछ दूर पहले ही इसे रुकवाया गया।

कैसे हुआ हादसा, पढ़िए

  • स्टेशन के रेनोवेशन के चलते 4 नंबर प्लेटफॉर्म को बंद कर दिया गया था। 5 नंबर प्लेटफॉर्म खुला हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस 5 नंबर प्लेटफॉर्म से निकली। ज्यादातर यात्री उसमें सवार होकर चले गए।
  • प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ बहुत कम थी। इस बीच, अचानक टिन शेड का करीब 60-70 फीट लंबा हिस्सा टूटकर नीचे लटक गया। इसमें टीटीई भूपेंद्र, यात्री अभिषेक और साहिल दब गए। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंच चुकी थी, जिसे हादसे वाली जगह से पहले ही रोक दिया गया।
  • रेलवे पुलिसकर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे। देखा तो तीन लोग यात्री टिन शेड में फंसे हुए थे। RPF के जवानों ने टिन शेड उठाकर उन्हें बाहर निकाला। टीटीई और दोनों यात्रियों को आलमबाग अस्पताल भेजा गया। हादसे में टीटीई के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए।

टिन शेड हादसे से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-…

अपडेट्स

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

4 अधिकारियों की लापरवाही सामने आई

रेलवे ने निर्माण और सुपरविजन में लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की है। ईपीसी कॉन्ट्रैक्टर पर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। पीएमसी (अथॉरिटी इंजीनियर) के टीम लीडर को तत्काल हटा दिया गया। आरएलडीए के प्रोजेक्ट इंजीनियर और लखनऊ मंडल के इंचार्ज वर्क्स सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिया गया है।

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

काम कर रही एजेंसी पर 50 लाख का जुर्माना लगा

जीएम रेलवे आरके पांडेय ने बताया कि चारबाग स्टेशन नॉर्दर्न रेलवे के अधीन है, जहां स्टेशन रीडेवलपमेंट का काम रेलवे की संस्था आरएलडीए करा रही है। इसी संस्था ने गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का भी काम किया था। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के एग्जीक्यूशन और इंप्लीमेंटेशन स्टेज में कुछ खामियां सामने आई थीं, जिसके चलते प्लेटफॉर्म शेड का एक छोटा हिस्सा गिर गया।

गुणवत्ता और पैसेंजर सेफ्टी को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। आरएलडीए ने काम कर रही संस्था पर 50 लाख का जुर्माना लगाया है। प्रोजेक्ट साइट इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया, जबकि सुपरविजन करने वाली संस्था के इंचार्ज को टर्मिनेट कर दिया गया है।

घटना की जांच के लिए तीन वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी गठित की जा रही है। इसमें पीसी, पीसीएसओ और पीसीएम स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। घटना में दो यात्रियों को मामूली चोट आई थी, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक टीटी के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जिनका इलाज चल रहा है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जांच तकनीकी स्तर पर की जा रही है और क्रेन ऑपरेशन के दौरान कुछ मेंबर्स हटाए जाने को हादसे की एक वजह माना जा रहा है।

08:31 AM29 मई 2026

  • कॉपी लिंक

टिन शेड कैसे गिरा, समझा रहे हैं रिपोर्टर वैभव तिवारी

भास्कर रिपोर्टर वैभव तिवारी ने ग्राउंड से जो कुछ जाना-समझा उसमें टिन शेड गिरने की सबसे बड़ी वजह सामने आ रही है कि कॉनकोर्स के चलते टिन शेड का कुछ हिस्सा काटा गया था। इसके बाद उसके नीचे कोई सपोर्ट सिस्टम नहीं था। हवा में लटकता टिन शेड अचानक गिर गया।

08:27 AM29 मई 2026

  • कॉपी लिंक

घायल अभिषेक नगर निगम की कंपनी में कार्यरत

अभिषेक कुमार की जांघ पर टिन शेड गिरा। उनकी जांघ दबकर पिस गई है। वह लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ते हैं। साथ ही नगर निगम की कार्यदायी संस्था लॉयन एनवायरो में सुपरवाइजर भी हैं।

08:22 AM29 मई 2026

  • कॉपी लिंक

यात्री बोला- टिकट नहीं होने पर ₹ 500 का फाइन लगाते हैं

यात्री सौभाग्य सिंह ने कहा कि टिकट नहीं होने पर 500 रुपए का फाइन लगाते हैं। रेलवे प्रशासन को कुछ खर्च करके टिन शेड की मजबूती भी सुनिश्चित करनी चाहिए।

08:12 AM29 मई 2026

  • कॉपी लिंक

स्टेशन पर कई तरह की मशीनें पहले से मौजूद

स्टेशन पर कॉनकोर्स का काम चल रहा है, जिससे वहां पर कई तरह की मशीनें और क्रेन मौजूद हैं। प्लेटफॉर्म का टिनशेड उठाने के लिए स्टेशन पर मौजूद मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

जीएम रेलवे आरके पांडेय, प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर प्रेम सागर गुप्ता भी घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे।

07:49 AM29 मई 2026

  • कॉपी लिंक

घायल ने कहा- मेरी जांघ पर टिन शेड गिरा

घायल अभिषेक कुमार अजंता अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि मेरी जांघ पर टिन शेड गिरा। मैं लखनऊ यूनिवर्सिटी में पढ़ता हूं। साथ ही नगर निगम की कार्यदाई संस्था लायन एनवायरो में सुपरवाइजर भी हूं।

07:40 AM29 मई 2026

  • कॉपी लिंक

यात्री ने कहा- टिन शेड की मरम्मत करवाई होती तो हादसा न होता

यात्री सौभाग्य सिंह ने कहा कि टिकट न होने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। अगर थोड़ा खर्च कर टिन शेड की मरम्मत करवा ली जाती, तो आज 3 लोग घायल नहीं होते।

07:15 AM29 मई 2026

  • कॉपी लिंक

टिन शेड को हटाने के लिए क्रेन बुलवाई गई

अधिकारियों ने मौके पर क्रेन मंगवाई है, जिससे टिन शेड का नीचे गिर चुका हिस्सा बाहर निकाला जा रहा है।

07:09 AM29 मई 2026

  • कॉपी लिंक

प्लेटफॉर्म नंबर 5 को ब्लॉक किया गया, अपडेट दे रहे रिपोर्टर वैभव तिवारी

07:07 AM29 मई 2026

  • कॉपी लिंक

DRM ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना

चारबाग से अजंता अस्पताल करीब 3 किलोमीटर दूर है। यहीं दोनों यात्रियों के साथ टीटीई भूपेंद्र सिंह को भर्ती कराया गया है। DRM सुनील कुमार वर्मा और सीनियर डीआरएम अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना।

07:04 AM29 मई 2026

  • कॉपी लिंक

DRM ने कह- जिम्मेदारों पर एक्शन होगा, जांच के आदेश दिए

  • DRM सुनील कुमार वर्मा ने कहा-सुबह 8 बजे हादसा हुआ। इसमें 3 लोगों को चोटें आई हैं। RPF स्टाफ ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • उन्होंने बताया- घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसे के लिए जिम्मेदार एजेंसी और संबंधित रेलवे स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

07:00 AM29 मई 2026

  • कॉपी लिंक

घायल यात्री के पिता बोले- बेटा हरिद्वार जा रहा था

  • हादसे में घायल यात्री अभिषेक के पिता नरेश ने कहा-बेटा 4 दोस्तों के साथ हरिद्वार जा रहा था। प्लेटफॉर्म हादसे में घायल हो गया। बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • उन्होंने कहा- डीआरएम साहब ने भरोसा दिया है कि इलाज के खर्च की चिंता मत कीजिएगा। इतना बड़ा प्लेटफॉर्म है। रेलवे को यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।

06:54 AM29 मई 2026

  • कॉपी लिंक

हादसे में टीटीई समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल

टिन शेड हादसे में टीटीई भूपेंद्र और यात्री अभिषेक व साहिल घायल हो गए हैं। तीनों को आलमबाग के अजंता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीटीई के पैर में फ्रैक्चर हुआ है।

06:47 AM29 मई 2026

  • कॉपी लिंक

चारबाग रेलवे स्टेशन का टिन शेड गिरा, देखिए VIDEO

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *