Punjab Nagar Nigam Election 2026 Result LIVE Updates; AAP Congress Winning Candidates List | ACTPnews

Punjab Nagar Nigam Election 2026 Result LIVE Updates; AAP Congress Winning Candidates List


पठानकोट के भड़ोली में चुनाव नतीजों को लेकर विवाद खड़ा हो गया, अकाली दल ने जम्मू हाईवे जाम कर दिया।

पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के चुनाव के नतीजे घोषित किए गए। इसमें आम आदमी पार्टी (AAP) का दबदबा दिखा है। 954 वार्डों में AAP ने जीत दर्ज की। कांग्रेस दूसरे और आजाद उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रही।

.

बंगाल के बाद 2027 में पंजाब को जीतने की बारी की बात कहने वाली भाजपा सबसे पीछे रही। कमबैक के दावे वाला अकाली दल भी चौथे नंबर पर रही।

8 नगर निगमों में से कपूरथला में कांग्रेस, अबोहर में BJP को बहुमत मिला। पठानकोट में किसी को बहुमत नहीं मिला, लेकिन BJP ने 50 में से 22 सीटें जीत ली। बठिंडा, मोगा, बरनाला और बटाला में AAP को बहुमत मिला है। मोहाली में भी AAP को बहुमत मिला, पार्टी ने 50 में से 26 सीटें जीत ली हैं। लेकिन एक सीट का रिजल्ट आना बाकी है।

उधर, पठानकोट के भड़ोली में चुनाव नतीजों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। शिरोमणि अकाली दल ने आरोप लगाया कि वार्ड-47 में उनके उम्मीदवार सोनी के साथ धक्केशाही की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में पठानकोट-जम्मू हाईवे जाम कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पहले उनके उम्मीदवार को करीब 40 वोटों से विजेता बताया गया था, लेकिन बाद में रिकाउंटिंग कराकर नतीजा बदल दिया गया। अकाली दल ने कहा- मंत्री लालचंद कटारूचक के हस्तक्षेप के बाद परमजीत कौर को एक वोट से विजेता घोषित कर दिया गया। हालांकि इस पर अभी मंत्री का कोई बयान सामने नहीं आया।

26 मई को निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। उधर, सीएम भगवंत मान ने कहा कि बंगाल जीतने वाले पांचवें नंबर पर आए हैं। 1100 से ज्यादा उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है। कांग्रेस व अकाली दल अपने पुराने बहानों पर कायम रहे हैं।

निगम/कौंसिल/पंचायत रिजल्ट LIVE

रुझान+जीत/कुल वार्ड AAP कांग्रेस BJP SAD अन्य
1969/1977 954 393 172 192 258

8 नगर निगमों के LIVE नतीजे:-

मोहाली:-

नतीजे/कुल वार्ड AAP कांग्रेस BJP SAD अन्य
47/50 26 11 3 3 4

बठिंडा:-

नतीजे/कुल वार्ड AAP कांग्रेस BJP SAD अन्य
50/50 33 6 2 3 2

पठानकोट:-

नतीजे/कुल वार्ड AAP कांग्रेस BJP SAD अन्य
50/50 10 18 22 0 0

कपूरथला:-

नतीजे/कुल वार्ड AAP कांग्रेस BJP SAD अन्य
50/50 11 31 3 3 2

अबोहर:-

नतीजे/कुल वार्ड AAP कांग्रेस BJP SAD अन्य
50/50 20 1 28 0 1

बटाला:-

नतीजे/कुल वार्ड AAP कांग्रेस BJP SAD अन्य
50/50 30 18 2 0 0

मोगा:-

नतीजे/कुल वार्ड AAP कांग्रेस BJP SAD अन्य
50/50 30 7 3 3 7

बरनाला:-

नतीजे/कुल वार्ड AAP कांग्रेस BJP SAD अन्य
50/50 36 2 7 0 5

ये खबरें भी पढ़ें…

AAP ने 2027 का ट्रेलर दिखाया

पंजाब चुनाव नतीजे, दिग्गजों के क्षेत्र में क्या रिजल्ट रहा

काउंटिंग के पल-पल अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *