हूतियों ने मार गिराया था सऊदी अरब का F-15 लड़ाकू विमान? अब जारी किया मलबे का VIDEO | ACTPnews

हूतियों ने मार गिराया था सऊदी अरब का F-15 लड़ाकू विमान? अब जारी किया मलबे का VIDEO


यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब के एक F-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। यमन के हूती विद्रोहियों के सैन्य मीडिया प्लेटफॉर्म ने यमन के मारिब प्रांत के ऊपर सऊदी अरब के एक F-15 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा करते हुए एक वीडियो फुटेज जारी किया है। हालांकि, सऊदी अरब ने अभी तक F-15 विमान के गिराए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए हूतियों के इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

मलबे का वीडियो जारी करने का दावा

हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर कहा कि सऊदी F-15 मारिब के हवाई क्षेत्र में सैन्य अभियान चला रहा था। इसी दौरान हूती बलों ने उस पर हमला किया। हूती विद्रोहियों की ओर से जारी वीडियो में रेगिस्तानी इलाके में विमान का जला हुआ मलबा दिखाई देने का दावा किया गया है। वीडियो में विमान के बड़े हिस्से जमीन पर बिखरे नजर आते हैं। कुछ जगहों पर मलबे के बीच आग भी दिखाई दे रही है। हूतियों का कहना है कि मलबे में विमान की पूंछ का वह हिस्सा भी मौजूद है, जिस पर सऊदी अरब का झंडा और अरबी में निशान दिखाई देते हैं।

450 से ज्यादा हवाई हमलों का भी दावा

हूतियों ने आरोप लगाया है कि सऊदी अरब ने पिछले एक सप्ताह के दौरान यमन के अलग-अलग इलाकों में 450 से ज्यादा हवाई हमले किए हैं। संगठन के मुताबिक, इन हमलों में F-15 और टाइफून लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया। हूतियों का दावा है कि ये विमान खमीस मुशैत और ताइफ एयरबेस से उड़ान भर रहे थे। इन विमानों ने ताइज, लहज, अल-जौफ, हज्जाह, मारिब, सादा और अल-बायदा समेत कई यमनी प्रांतों को निशाना बनाया। हूतियों ने यह भी आरोप लगाया है कि इन हवाई हमलों में आम नागरिक मारे गए और घायल हुए हैं। इन दावों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

मलबा तलाशने पहुंचे विमानों पर हमले का दावा

हूतियों के मुताबिक, F-15 गिराए जाने के बाद सऊदी अरब के F-15 और टाइफून लड़ाकू विमानों की दो टुकड़ियां मारिब के ऊपर पहुंचीं। उनका मकसद कथित तौर पर दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा तलाशना था। हूतियों का दावा है कि उन्होंने इन विमानों पर भी स्थानीय मिसाइलों से हमला किया, जिसके बाद सऊदी विमानों को वहां से पीछे हटना पड़ा। कुछ घंटे बाद हूतियों ने एक और बयान जारी कर मारिब के ऊपर सऊदी अरब के Wing Loong-2 हथियारबंद ड्रोन को भी मार गिराने का दावा किया।

सऊदी अरब और हूतियों के बीच फिर बढ़ा तनाव

हाल के दिनों में सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच तनाव बढ़ा है। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी के मुताबिक, संगठन ने सऊदी अरब के कई ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं। इनमें लाल सागर के किनारे स्थित यानबू ऑयल पोर्ट और खमीस मुशैत एयरबेस भी शामिल हैं। तनाव उस समय और बढ़ गया, जब सऊदी अरब ने मक्का के दक्षिण में एक हूती ड्रोन को मार गिराने का दावा किया। सऊदी अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन को मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही रोककर नष्ट कर दिया गया। रियाद ने इस घटना को गंभीर बताते हुए इसे ‘रेड लाइन’ पार करने वाली कार्रवाई बताया।

वहीं, हूतियों ने मक्का को निशाना बनाने से इनकार किया और सऊदी अरब पर इस घटना का इस्तेमाल प्रचार के लिए करने का आरोप लगाया। सऊदी अरब 2015 से यमन में हूतियों के खिलाफ सैन्य गठबंधन का नेतृत्व करता रहा है। पिछले कुछ वर्षों में दोनों पक्षों के बीच संघर्ष में कमी आई थी, लेकिन हाल में हिंसा फिर बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें-

ट्रंप को मिला 100% टैरिफ वाला हथियार! US हाउस में बिल हुआ पास, भारत-चीन को हो सकती है मुश्किल!

पाक-चीन बॉर्डर कमीशन को भारत ने किया खारिज, कहा- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *