इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी के महिलाओं के कपड़ों पर दिए गए विवादास्पद बयान से सियासत गर्म हो गई है। दरअसल, एंटोनियो ताजानी ने कहा था कि लंबी स्कर्ट पहनने वाली महिलाएं ज्यादा वफादार होती हैं। इसके बाद से एंटोनियो ताजानी को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
मंत्री ने कम दिखावा करने वाली महिलाओं को शादी के लिए बताया था बेहतर
‘द इंडिपेंडेंट’ में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, एंटोनियो ताजानी ने कहा, ‘यदि उन्हें किसी युवा को यह सलाह देनी हो कि किस तरह की महिला से शादी करनी चाहिए, तो वह उसे कम दिखावा करने वाली लेकिन अधिक भरोसेमंद और गंभीर महिला चुनने का सुझाव देंगे। ऐसी महिला निश्चित तौर पर एक अच्छी मां साबित होगी।’
कम सुंदर और लंबी स्कर्ट वाली महिलाएं निभाती हैं शादी का वादा- ताजानी
अपने बयान में एंटोनियो ताजानी सिर्फ यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि लंबी स्कर्ट पहनने और कम सुंदर दिखने वाली महिलाएं, अपना शादी का वादा निभाएंगी और घर को स्थिर बनाए रखेंगी। ताजानी ने इसकी तुलना सीधे आकर्षक दिखने वाली महिलाओं से की। लेकिन अब ताजानी की इन टिप्पणियों पर इटली के तमाम नेता रिएक्शन दे रहे हैं।
महिला सांसदों ने मिनी स्कर्ट में खिंचवाई फोटो
एंटोनियो ताजानी के इस टिप्पणी के बाद से इटली में विवाद खड़ा हो गया और इटैलियन सीनेट में प्रदर्शन होने लगा। इस दौरान, विपक्ष की कुछ महिला सीनेटर छोटी स्कर्ट पहनकर सदन पहुंचीं और अपना विरोध दर्ज कराया। ताजानी की टिप्पणी पर रिएक्शन देते हुए इटली की महिला सीनेटर सिमोना माल्पेजी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वह अन्य महिला नेत्रियों के साथ मिनी स्कर्ट में दिखाई दे रही हैं। इस फोटो के साथ कैप्शन में सिमोना माल्पेजी ने लिखा, ‘मंत्री के लिए एक विचार।’
पूर्व प्रधानमंत्री ने भी ताजानी पर कसा तंज
इटली के पूर्व प्रधानमंत्री माटेओ रेन्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा, ‘ताजानी का मामला CNN तक पहुंच गया है। हमारे विदेश मंत्री हमें दुनिया भर में हंसी का पात्र बना रहे हैं। जॉर्जिया मेलोनी उन्हें हटाने के लिए किस बात का इंतजार कर रही हैं?’ अपने इस पोस्ट में रेन्जी ने एक वीडियो भी शेयर किया, जो AI से बना है, उसमें ताजानी मिनी स्कर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले, हाल ही में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने स्कूलों में बुर्का और नकाब पहनने पर बैन लगाने के लिए कानून लाने का ऐलान किया था।
ये भी पढ़ें- ट्रंप और मेलोनी में जुबानी जंग तेज! इटली की PM ने फोटो खिंचवाने और ईरान से जंग में साथ ना देने की बात पर किया पलटवार
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













