पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमले में 11 लोगों की मौत, 30 घायल, TTP ने ली हमले की जिम्मेदारी | ACTPnews

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमले में 11 लोगों की मौत, 30 घायल, TTP ने ली हमले की जिम्मेदारी


पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान शहर में हुए एक धमाके में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 30 अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना सड़क किनारे बने पुलिस चेकपॉइंट पर हुई। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने एक बयान में इस हमले की ज़िम्मेदारी ली।  

घायलों में कई लोगों की हालत नाजुक

पुलिस के अनुसार, शनिवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में सड़क किनारे बने पुलिस चेकपॉइंट पर एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन में धमाका किया, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 अन्य घायल हो गए। प्रांतीय आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता बिलाल फैज़ी ने बताया कि यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में हुआ। पुलिस ने कहा कि मृतकों और घायलों को पास के अस्पताल ले जाया जा रहा है और कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसकी वजह से मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

आकाश में धुएं का गुबार दिखा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे वीडियो में कथित विस्फोट स्थल से धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई दिया। घटनास्थल से ली गई एक तस्वीर में धुएं को करीब से देखा जा सकता है, साथ ही उस जगह के आस-पास ईंटें और अन्य सामान बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है, जहां कथित तौर पर यह घटना हुई। 

मुठभेड़ में चरमपंथी मारे गए

यह आत्मघाती बम धमाका, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी के आधार पर किए गए ऑपरेशन में आठ संदिग्ध चरमपंथियों को मारे जाने के दो दिन बाद हुआ है। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को इलाके में चरमपंथियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद उत्तरी वज़ीरिस्तान जिले में यह ऑपरेशन शुरू किया गया था। सुरक्षा बलों ने चरमपंथियों के ठिकाने को भी नष्ट कर दिया और भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य सैन्य उपकरण बरामद किए। अभी हाल में पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा अभियानों में 16 चरमपंथी मारे जाने का दावा किया गया था। ‘रेडियो पाकिस्तान’ की खबर के अनुसार, ये अभियान बुधवार को मस्तुंग, तुरबत और क्वेटा जिलों में चलाए गए।  

(AP इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच फिर छिड़ी जंग! बॉर्डर पर सेना ने मार दिए कई तालिबान लड़ाके

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed