हिमाचल में झमाझम बारिश के बीच कई इलाकों में बर्फबारी, अगले तीन दिनों के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट | ACTPnews

हिमाचल में झमाझम बारिश के बीच कई इलाकों में बर्फबारी, अगले तीन दिनों के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट


शिमलाः ​किन्नौर के समूचे इलाके में शनिवार सुबह से ही मौसम ने मिजाज बदल लिया है। जिले की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात और निचले क्षेत्रों में हो रही रिमझिम बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अचानक बढ़ी ठंड के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं जिले में जोरों पर चल रहे सेब सीजन पर भी अस्थायी रूप से ब्रेक लग गया है।

कई इलाकों में बर्फबारी

​जिले के दूरदराज़ एवं भारत-चीन सीमा से सटे कूनोचारंग और छितकुल जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में सुबह से ही लगातार बर्फबारी हो रही है। कूनोचारंग निवासी बलदेव सिंह नेगी ने बताया कि अचानक हुई बर्फबारी के कारण इलाके में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है और स्थानीय लोगों का सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ​हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक जिले में बर्फबारी व बारिश से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। 

प्रशासन के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-5 सहित मुख्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है। प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को खराब मौसम के चलते एहतियात बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

29 सितंबर तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाच प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को बारिश हुई। बारिश का सिलसिला 29 सितंबर की शाम तक रुक-रुक कर जारी रहेगा। सबसे ज्यादा असर पूर्वी हिमाचल में देखने को मिलेगा। शिमला, सिरमौर, मंडी जिलों में 27 और 28 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने सिरमौर जिले में 26, 27 और 28 सितंबर को भारी बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिमला में 27-28 को और मंडी में 27 को भारी बारिश होगी। उन्होंने कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी इस सिस्टम का असर दिखेगा। 

29 सितंबर तक पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि 26 सितंबर सुबह से 29 सितंबर सुबह तक ऊंचे पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 27 सितंबर को ऊंची चोटियों में बर्फबारी की सबसे ज्यादा संभावना है। इस बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आएगी और ठंड बढ़ जाएगी। हालांकि 29 सितंबर के बाद से मौसम फिर से खुलेगा और तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी।

हिमाचल में इस साल कम हुई बारिश

मानसून की बात करें तो इस बार प्रदेश में अभी तक 13% कम बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार के अनुसार, इस बार मानसून में अल नीनो का असर देखने को मिला और शिमला, सिरमौर, बिलासपुर और कुल्लू में सामान्य बारिश हुई है, बाकी जिलों में सामान्य से कम। शोभित कटियार ने बताया कि हिमाचल से मानसून की वापसी की सामान्य तारीख 25 सितंबर होती है, लेकिन इस बार वापसी में देरी हो गई है। अगले 3-4 दिन मानसून वापसी की कोई संभावना नहीं है। अब 30 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने की संभावना है।

रिपोर्टः कपिल ठाकुर

ये भी पढ़ेंः उत्तराखंड में अगले दो दिन के लिए चार धाम यात्रा स्थगित, कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed