रूस ने UNSC के स्थायी सदस्य के तौर पर भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया, मॉरिशस भी पक्ष में | ACTPnews

रूस ने UNSC के स्थायी सदस्य के तौर पर भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया, मॉरिशस भी पक्ष में


न्यूयॉर्क: रूस ने एक बार फिर भारत के साथ अपनी दोस्ती का प्रमाण संयुक्त राष्ट्र में भाषण के दौरान दुनियाभर के सामने दे दिया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने UNSC के स्थायी सदस्य के तौर पर भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने नई दिल्ली का पक्ष लिया और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी का समर्थन किया।

रूस यहीं नहीं रुका बल्कि उसने पश्चिमी देशों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के खिलाफ कड़ी चेतावनी भी दी। UNGA में दुनियाभर के नेताओं को संबोधित करते हुए, रूस के विदेश मंत्री लावरोव ने इस बात पर भी जोर दिया कि UN सुरक्षा परिषद में किसी भी सुधार से परिषद और उसके स्थायी सदस्यों के विशेषाधिकार कम नहीं होने चाहिए। 

जर्मनी और जापान को अतिरिक्त सीटें देने के खिलाफ रूस

मॉस्को के सैद्धांतिक रुख को स्पष्ट करते हुए, रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि सुधारों में पश्चिमी देशों को अतिरिक्त सीटें देने से बचना चाहिए। लावरोव के मुताबिक, “UN सुरक्षा परिषद के सुधार में पश्चिमी देशों, खासकर जर्मनी और जापान को अतिरिक्त सीटें देना शामिल नहीं होना चाहिए, क्योंकि वे अब सैन्यवाद और प्रतिशोध की भावना की राह पर चल पड़े हैं।”

स्थायी सीट के लिए ब्राज़ील और भारत की दावेदारी का समर्थन, ग्लोबल साउथ पर जोर

रूसी विदेश मंत्री ने ‘ग्लोबल साउथ’ से प्रतिनिधित्व बढ़ाने का समर्थन किया और कहा, “हम एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के पक्ष में हैं। हम स्थायी सीट के लिए ब्राज़ील और भारत की दावेदारी का समर्थन करते हैं।” 

रूसी विदेश मंत्री ने ये भी कहा कि मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि हमें अफ्रीकी महाद्वीप के हितों का भी ध्यान रखना चाहिए, जैसा कि इज़राइली सहमति और SEAT घोषणा में कहा गया है।

मॉरिशस ने भी भारत की दावेदारी का समर्थन किया

UN मुख्यालय में चल रही आम बहस के दौरान दुनियाभर के नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि काउंसिल को आज की भू-राजनीतिक और आर्थिक वास्तविकताओं को दिखाना चाहिए। मॉरिशस ने भी अपने भाषण में भारत की दावेदारी का साफ तौर पर समर्थन किया है। मॉरिशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफुल ने नई दिल्ली का समर्थन करते हुए कहा, “हम काउंसिल में सुधार के लिए G4 और L69 के रुख का समर्थन करते हैं, और वैश्विक मामलों में भारत की रचनात्मक भूमिका को देखते हुए स्थायी सीट के लिए उसकी दावेदारी का समर्थन दोहराते हैं।”  

इससे पहले यूएन में शहबाज शरीफ के भाषण पर भारत ने पलटवार किया था और पेटल गहलोत ने पाकिस्तान के दावों की धज्जियां उड़ा दी थीं। (इनपुट- ANI)

ये भी पढ़ें- 

“आतंकवाद फैलाने वाले अपनी हरकतें सुधारे” UNGA में जयशंकर ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports