अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि इजराइल जा रहे फ्लाईदुबई विमान के को-पायलट का ईरान से संबंध हो सकता है। ट्रम्प ने कहा कि अगर हमले के पीछे ईरान की भूमिका सामने आती है तो तेहरान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सऊदी अरब ने बताया कि विमान में भारतीय पायलट पर हमले के आरोपी को-पायलट को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को सौंप दिया गया है। मामले की जांच में इजराइल, UAE, अमेरिका, ओमान और सऊदी अरब की एजेंसियां जुटी हैं। दरअसल, 29 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला कर दिया था। इसके बाद विमान तेजी से नीचे गिरने लगा। घायल कैप्टन ने कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिसके बाद यात्रियों ने अंदर पहुंचकर को-पायलट को पकड़ा। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा गया। 174 लोगों को लेकर जा रहा था विमान फ्लाईदुबई का विमान संयुक्त अरब अमीरात से तेल अवीव जा रहा था। इसमें 174 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर इजरायली यात्री थे। विमान में भारत और UAE के नागरिक भी मौजूद थे। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, चार यात्री अमेरिकी नागरिक थे। एक मिनट में 33,000 फीट से 17,000 फीट नीचे आया विमान उड़ान के करीब ढाई घंटे बाद को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला किया। पहले हाथापाई हुई। इसके बाद आरोपी ने चाकू से हमला किया। इस दौरान विमान अचानक तेजी से नीचे जाने लगा। फ्लाइटरडार24 के अनुसार, विमान करीब एक मिनट में 33,000 फीट से 17,000 फीट तक नीचे आ गया। हालांकि, कैप्टन ने घायल होने के बावजूद कॉकपिट का दरवाजा खोला। इसके बाद कुछ यात्रियों ने को-पायलट को काबू करने में मदद की। इस दौरान विमान का रडर भी क्षतिग्रस्त हो गया था। विमान से भेजे गए थे दो इमरजेंसी कोड फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, विमान के कॉकपिट से दो चार अंकों वाले कोड भेजे गए थे। पहला 7700 था, जो सामान्य आपात स्थिति का संकेत देता है। इसके बाद 7500 कोड भेजा गया, जिसका इस्तेमाल विमान में गैरकानूनी हस्तक्षेप या संभावित हाईजैकिंग की स्थिति में किया जाता है। यात्रियों ने बताया- बेहद डरावना था पल हमले के दौरान कॉकपिट में पहुंचे यात्रियों में शामिल असफ राजुआन ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि किसकी मदद लें। उन्होंने बताया कि उस समय हर कोई सिर्फ अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहा था। क्रू के सदस्यों ने विमान को संभाला और आखिरकार इसे सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा गया। विमान बोइंग 737 मैक्स 8 था। आरोपी को-पायलट ओमान का नागरिक जांच से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक, संदिग्ध ओमान का नागरिक है। उसका नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि उसने कैप्टन पर हमला क्यों किया। आतंकवाद समेत सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है। नेतन्याहू बोले- हमलावर इस्लामिस्ट विचारधारा से प्रभावित था इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि हमलावर को इस्लामिस्ट विचारधारा से प्रभावित किया गया था। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उसे किसने कट्टरपंथी बनाया। ईरान की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर नेतन्याहू ने कहा कि अभी इस बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि आरोपी इजरायल जाने वाले पायलटों पर लागू नियमों में मौजूद एक खामी का फायदा उठाकर फ्लाइट में शामिल हुआ। ओमान और इजरायल के बीच आधिकारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं। कैप्टन स्मित मच्छर अबू धाबी में भर्ती हमले में घायल भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर का अबू धाबी में इलाज चल रहा है। भारत सरकार ने बताया कि वह ठीक हो रहे हैं। विमान को सुरक्षित उतारने में उनकी भूमिका की काफी सराहना की जा रही है। ——————— ये खबर भी पढ़ें… इजराइली यात्री ने TV शो देखकर प्लेन उड़ाना सीखा:हमलावर पायलट को पकड़कर हाइजैकिंग रोकी; खून सने कपड़ों में नेतन्याहू से मिलने पहुंचा दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में बुधवार सुबह कॉकपिट के अंदर पायलटों के बीच झगड़ा हो गया। ओमानी पायलट ने भारतीय पायलट स्मित मच्छर पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद विमान तेजी से नीचे जाने लगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Source link
ट्रम्प बोले- फ्लाईदुबई को-पायलट का ईरान कनेक्शन हो सकता है:ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी; UAE को सौंपा गया भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-
-
-

परमाणु विस्फोट पकड़ने अमेरिका ने जमीन के नीचे धमाके किए:जमीन के कंपन का डेटा जुटाया; चीन पर छिपकर परमाणु टेस्ट करने के आरोप | ACTPnews
-

धरापुरम चुनावी सभा में स्टालिन बाेले- विजय ‘रील्स’ वाले CM:सलाह दी- मुख्यमंत्री की तरह व्यवहार करें, ‘चीप मिनिस्टर’ की तरह नहीं | ACTPnews
-

'छठी मैया' गाने की शूटिंग में इमोशनल हुईं तमन्ना:बोलीं- 4 साल पहले रोल मिलता तो नहीं कर पाती; थिएटर्स के बाहर जूते-चप्पल उतारकर जा रहे लोग | ACTPnews









